Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • आसवनी इकाई से होलोग्राम ले जाने की सूचना पर डिस्टलरी में हंगामा
  • ऊधम सिंह नगर

आसवनी इकाई से होलोग्राम ले जाने की सूचना पर डिस्टलरी में हंगामा

RNS INDIA NEWS 14/03/2022
rns featured image new

काशीपुर। चीनी मिल की आसवनी इकाई में होलोग्राम अधिग्रहण करने के लिए देहरादून से आबकारी विभाग की टीम के पहुंचने की सूचना से किसानों व श्रमिकों में आक्रोश फैल गया। उन्होंने डिस्टलरी में विरोध-प्रदर्शन कर हंगामा किया। साथ ही वहां मौजूद अधिकारियों का घेराव कर किसी भी कीमत पर होलोग्राम नहीं ले जाने देने की बात कही। आबकारी विभाग देहरादून के अधिकारियों ने चीनी मिल की सह इकाई आसवनी में मौजूद लगभग 20 लाख होलोग्राम को अधिग्रहण कर मदिरा भराई के कार्य को बंद करवाने की बात कही गई। जिसकी सूचना से मिल प्रशासन के साथ ही श्रमिक संगठनों, किसानों में हड़कंप मच गया था। सोमवार की सुबह जानकारी मिली कि आबकारी विभाग देहरादून से अधिकारियों की एक टीम बाजपुर डिस्टलरी पहुंचने वाली है, जोकि कारखाने का निरीक्षण करने के साथ ही होलोग्राम भी अधिग्रहण कर ले जा सकती है। सूचना से किसानों व श्रमिकों में आक्रोश फैल गया तथा सुबह करीब 11 बजे काफी संख्या में किसान व श्रमिक संगठनों के लोग डिस्टलरी में पहुंच गए। जहां प्रदर्शन कर हंगामा काटा। उन्होंने मौके पर मौजूद डिस्टलरी प्रबंधक अतुल चौहान व आबकारी इंस्पेक्टर पन्नालाल का घेराव कर मामले की जानकारी ली। दोनों अधिकारियों को चेताया कि डिस्टलरी में मौजूद होलोग्राम नहीं ले जाने दिए जाएंगे यदि ऐसा हुआ तो इसकी जवाबदेही आधिकारियों की होगी। किसान व श्रमिक संगठित होकर आंदोलन शुरू कर देंगे, लेकिन किसी भी कीमत पर चीनी मिल व इसकी सह इकाई आसवनी को बंद नहीं होने दिया जाएगा।
यहां जोरावर सिंह भुल्लर, अजीत प्रताप रंधावा, आईपी बरार, राजकुमार, प्रताप सिंह संधू, जसबीर सिंह भुल्लर, राजू पंडित, धर्मेंद्र कुमार, दिनेश, प्रदीप शर्मा, अभय कुमार सिंह, रम्मी शर्मा, अमला यादव, काली सेवक, वंशीधर मिश्रा आदि मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: महिला दुकानदार से गाली गलौज व हवाई फायर करने पर केस
Next: सिम वेरिफिकेशन का मैसेज भेजकर लगाया एक लाख का चूना

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

सिडकुल चौराहे पर अमोनिया गैस रिसाव, फायर टीम ने टाला बड़ा हादसा

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 28 जून
  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
  • मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.