Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • महिला दुकानदार से गाली गलौज व हवाई फायर करने पर केस
  • ऊधम सिंह नगर

महिला दुकानदार से गाली गलौज व हवाई फायर करने पर केस

RNS INDIA NEWS 14/03/2022
rns featured image new

काशीपुर। महिला ने गाली गलौज कर हवाई फायर करने का आरोप लगाते हुए पूर्व विधायक एवं अन्य लोगों के साथ कोतवाली पहुंच पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। सोमवार को मोहल्ला पट्टी चौहान निवासी छाया शर्मा पत्नी नीरज कुमार पूर्व विधायक डॉ. शैलेंद्र मोहन सिंघल, भापजपाईयों एवं व्यापारियों को लेकर कोतवाली पहुंची। कोतवाल को तहरीर देकर कहा कि रविवार डेढ़ बजे वह अपनी बॉक्स की दुकान पर बैठी थी। उसके पति नीरज शर्मा घर के अंदर थे। आरोप है कि मोहल्ले के ही अशोक गहलोत, अरविंद गहलोत ने उसके पति की बाइक को गिरा दिया तथा उससे गाली गलौज कर पति को बाहर बुलाने को कहने लगे। मामला बढ़ने पर उसने घर का दरवाजा बंद कर दिया। इस बीच आये मोहल्ले के आशीष गहलोत भी उसे उल्टा सीधा कहने लगा। आशीष ने हवाई फायरिंग कर दहशत फैलाई। वह और उसके परिवार के सदस्य अब दहशत में हैं। पूर्व विधायक डॉ.सिंघल, भाजपा कार्यकर्ता एवं व्यापार मंडल ने कोतवाल को ज्ञापन देकर मामले में कार्रवाई की मांग की। चेतावनी देते हुए कहा कि कार्रवाई न होने पर व्यापार मंडल के पदाधिकारी बाजार बंद कराएंगे। यहां तरुण गहलोत, नासिर अली, महफूज अली, सुधीर विश्नोई, देवेंद्र सिंह, विनोद प्रजापति आदि शामिल रहे। कोतवाल बिजेंद्र शाह ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सेना भर्ती की लिखित परीक्षा न होने पर युवाओं ने किया प्रदर्शन
Next: आसवनी इकाई से होलोग्राम ले जाने की सूचना पर डिस्टलरी में हंगामा

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

सिडकुल चौराहे पर अमोनिया गैस रिसाव, फायर टीम ने टाला बड़ा हादसा

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 28 जून
  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
  • मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.