Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • किसानों ने सचिव को बंधक बना समिति में की तालाबंदी
  • हरिद्वार

किसानों ने सचिव को बंधक बना समिति में की तालाबंदी

RNS INDIA NEWS 14/03/2022
rns featured image new

रुड़की।  कोटे में धांधली का आरोप लगाकर किसानों ने इकबालपुर समिति के बाहर गन्ना विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। हंगामा होता देख समिति के कर्मचारी भी वहां से निकल गए। गुस्साए किसानों ने समिति सचिव को उनके कार्यालय में बंधक बनाकर तालाबंदी कर दी। इस दौरान कई घंटों तक इकबालपुर गन्ना समिति में हंगामा होता रहा। किसान संगठन के कई पदाधिकारी भी किसानों के समर्थन में आ गए। शुगर मिलों के पेराई सत्र में किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है। कुछ महीनों से किसान समय पर गन्ना पर्ची नहीं मिलने की शिकायत करते आ रहे हैं। इसके अलावा सोमवार को बड़ी संख्या में किसान इकबालपुर गन्ना समिति पहुंच गए। जहां उन्होंने गन्ना विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी शुरू कर दी। किसानों ने आरोप लगाया कि गन्ना पर्ची के बेसिक कोटे में धांधली बरती जा रही है। समय पर किसानों को गन्ना पर्ची नहीं मिल रही है। किसान कई बार इस संबंध में गन्ना विभाग के अधिकारियों और समिति सचिव को शिकायत कर चुके हैं। लेकिन उसके बाद भी उनकी समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। सभी शुगर मिलों पर अतिरिक्त गन्ना खरीदने का भी आरोप लगाया है। जिसको लेकर सोमवार को सैकड़ों संख्या में किसान मुखर हो उठे और समिति सचिव कुलदीप तोमर को कार्यालय में बंद कर तालाबंदी कर दी। इस दौरान समिति में कई घंटे तक हंगामा होता रहा। विभाग ने अपने स्तर से किसानों को समझाने का प्रयास शुरू कर दिया। इस दौरान किसान संगठन के पदाधिकारी भी किसानों को समर्थन देने वहां पहुंच गए। किसानों ने आरोप लगाया कि समिति सचिव किसानों की समस्याओं को समाधान कराने में लापरवाही बरत रहे हैं। इस दौरान टीटू, मोनू त्यागी, पवन त्यागी, नीरज त्यागी, अमित त्यागी, कामेश त्यागी, विंशु, शंकर, रहमान, हामिद, उस्मान, कादिर और नीरज आदि किसान मौजूद रहे। सहायक गन्ना आयुक्त शैलेंद्र सिंह ने बताया की शुगर मिलों के प्रबंधकों के साथ बैठक कर ज्यादा इंडेंट जारी करने को लेकर वार्ता की जाएगी। ताकि किसानों की समस्याओं का समाधान हो सके।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बाइकों की भिड़ंत में बच्चे समेत तीन घायल
Next: 720 ग्राम गांजे सहित एक गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

वनकर्मियों पर हमले के तीन आरोपी गिरफ्तार, पांच सौ के जाली नोट भी बरामद

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
IMG-20260628-WA0006_11zon
  • हरिद्वार

केतन के परिजनों से मिलने जा रहे सांसद चंद्रशेखर और विधायक उमेश को हरिद्वार पुलिस ने रोका, धक्का मुक्की के बाद धरने पर बैठे

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.