Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • मामूली विवाद खूनी संघर्ष में तब्दील, एक की मौत; तनाव की स्थिति
  • पौड़ी

मामूली विवाद खूनी संघर्ष में तब्दील, एक की मौत; तनाव की स्थिति

RNS INDIA NEWS 14/03/2022
rns featured image new

माहौल देखते हुए इलाके और अस्पताल के आसपास पुलिस तैनात

कोटद्वार। पौड़ी गढ़वाल के कोटद्वार में रविवार दोपहर में मामूली बात पर हुए विवाद ने खूनी संघर्ष का रुप ले लिया। धारदार हथियार के हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गयी जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को कोटद्वार बेस अस्पताल लाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। इस घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल है। काफी तादाद में पुलिस कर्मी घटनास्थल तथा अस्पताल में तैनात कर दिए गए हैं। वहीं पुलिस ने पुछताछ के लिए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर को कोटद्वार के लकड़ी पड़ाव में दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर बहस शुरू हो गई, जिसके बाद जमकर पत्थरबाजी और मारपीट हो गई। देखते ही देखते यह मामला खूनी संघर्ष में बदल गया। करीब एक घंटे तक चली मारपीट में चार लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह मामला शांत कराया। घायलों को बेस अस्पताल लाया गया, जिसमें एक की उपचार के दौरान मौत हो गई। दो समुदाय का मामला होने की वजह से घटनास्थल तथा अस्पताल में पीएसी, भारी पुलिस बल तैनात की गई और अस्पताल का मुख्य गेट बंद कर दिया गया।

घटना में घायल हुए अशरफ (60) ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया, वहीं इमरान (45), इकरार (26) तथा नदीम अहमद (31) का प्राथमिक उपचार करने के बाद भर्ती किया गया। देर शाम तक इस मामले में पुलिस को तहरीर नहीं दी गई थी, पुलिस अपने स्तर पर जांच कर रही है और तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। कोतवाल कोटद्वार विजय सिंह ने बताया कि मामले में आरोपियों को पूछताछ के लिए कस्टडी में लिया गया है। घटना स्थल और बेस अस्पताल में पुलिस की तैनाती कर जांच शुरू कर दी गई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नवनिर्वाचित विधायक मनोज ने जताया विधानसभा की जनता का आभार
Next: वीरभट्टी में कार पलटी, चालक घायल

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

गुलदार की दस्तक से दहशत, वन विभाग ने बढ़ाई गश्त

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रोड कटिंग के बाद डामरीकरण करना भूला विभाग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जून
  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.