Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • योनेक्स गैन्वार्ड जर्मन ओपन-2022: लक्ष्य सेन ने फाइनल में किया प्रवेश
  • अल्मोड़ा
  • देहरादून

योनेक्स गैन्वार्ड जर्मन ओपन-2022: लक्ष्य सेन ने फाइनल में किया प्रवेश

RNS INDIA NEWS 13/03/2022
rns featured image new

देहरादून। मुएल्हीम, जर्मनी में आयोजित योनेक्स गैन्वार्ड जर्मन ओपन-2022 में विश्व के 12 वें नम्बर के खिलाड़ी अल्मोड़ा(उत्तराखंड) के लक्ष्य सेन ने शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए सेमी फाइनल में वर्ल्ड नम्बर एक व ओलिंपिक चैंपियन डेनमार्क के विक्टर अक्सेल्सन को ज़बरदस्त टक्कर में 21-13,12-21 व 22-20 से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। लक्ष्य ने हैरतंगेज प्रदर्शन करते हुए पहले सेट में विक्टर अक्सेल्सन को 21-13 से हराया लेकिन दूसरे सेट में विक्टर ने वापसी करते हुए लक्ष्य को 21-12 से हरा दिया।  तीसरे व निर्णायक सेट में लक्ष्य सेन एक बार 9-15 से पीछे होने के बाद भी ज़बरदस्त वापसी करते हुए बेहद संघर्षपूर्ण सेट को 22-20 से जीत कर फाइनल में स्थान बना लिया। फाइनल में लक्ष्य की टक्कर थाईलैंड के खिलाड़ी कुंलावुत विटिड्सन से होगी जिन्होंने सेमी फाइनल में आल इंग्लैंड चैंपियन मलेशिया के ली जिल जिया को हराया था। लक्ष्य सेन के शानदार प्रदर्शन पर उत्तरांचल राज्य बैडमिंटन संघ की अध्यक्ष डा. अलकनंदा अशोक, सचिव वीएस मनकोटी समेत समस्त खेल प्रेमियों ने लक्ष्य, उनके कोच व पिता डीके सेन को बधाई देते हुए फाइनल मैच के लिए शुभकामनायें दी हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: रूस-यूक्रेन युद्ध का प्रभाव, गेहूं 44 रुपये तो सरसों तेल 250 के पार
Next: हिन्दी बेल्ट में राधेश्याम पर भारी पड़ी द कश्मीर फाइल्स

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

धूमधाम से मनाया ज्ञानोदय उमावि डुंगरा का स्थापना दिवस

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 28 जून
  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
  • मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.