Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पौड़ी के युवक ने की आत्महत्या
  • देहरादून
  • पौड़ी

पौड़ी के युवक ने की आत्महत्या

RNS INDIA NEWS 13/03/2022
rns featured image new

विकासनगर। हरिपुर सेलाकुई में एक युवक ने अमरूद के पेड़ पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर दी। पुलिस ने शव को उपजिला चिकित्सालय विकासनगर के डॉक्टरगंज स्थित मोर्च्यूरी में भेज दिया। शिनाख्त होने के बाद परिजनों को मौके पर शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।
रविवार तड़के करीब पौने चार बजे स्थानीय व्यक्तियों द्वारा पुलिस को सूचना दी गई कि एक व्यक्ति हरिपुर सेलाकुई में मफलर के सहारे पेड़ से लटका हुआ है। सूचना पर चीता पुलिस के कर्मचारी तत्काल मौके पर पहुंचे। पुलिसकर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को पेड़ से नीचे उतारा। युवक की मौत हो चुकी थी। युवक की शिनाख्त नहीं हो पायी। जिस पर पुलिस ने शव को विकासनगर मोर्च्यूरी में भेजकर युवक के बारे में प्रचार प्रसार किया। जहां एक व्यक्ति सुरेन्दर सिंह पुत्र विजय सिंह निवासी ग्राम रैसोली एकेश्वर पट्टी गुराडस्यूं पौडी गढ़वाल हाल हरिपुर सेलाकुई ने थाना सेलाकुई पर पहुंचकर बताया कि मृतक उसका साला है। मृतक का नाम सरोज (26) पुत्र राकेश सिंह निवासी ग्राम थापला थाना तहसील सतपुली जिला पौड़ी है। बताया कि उसका साला हरिपुर में अपनी पत्नी खुशी और दो वर्ष की बेटी के साथ किराये के कमरे पर रहता था। बताया कि सरोज कंपनी में नौकरी करता था। मृतक की शिनाख्त होने के बाद परिजनों को मोर्च्यूरी में बुलाकर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम किया। थानाध्यक्ष मनमोहन सिंह नेगी ने बताया कि शव को परिजनों को सौंप दिया है। बताया कि परिजनों से पता चला कि मृतक अत्यधिक शराब के नशे का आदि था जिसके चलते उसने आत्महत्या की।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: करोड़ों खर्च करने के बावजूद क्षतिग्रस्त पड़ी शक्ति नहर
Next: कांग्रेस अपनी बातें जनता तक सही तरीके से नहीं पहुंचा पाई: प्रीतम सिंह

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

स्पेशल-26 की तर्ज पर कारोबारी से ठगी का प्रयास, आईकार्ड मांगते ही फरार हुए आरोपी

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.