Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • करोड़ों खर्च करने के बावजूद क्षतिग्रस्त पड़ी शक्ति नहर
  • देहरादून

करोड़ों खर्च करने के बावजूद क्षतिग्रस्त पड़ी शक्ति नहर

RNS INDIA NEWS 13/03/2022
rns featured image new

विकासनगर। हर साल करोड़ों खर्च करने के बावजूद शक्ति नहर जगह-जगह से क्षतिग्रस्त हो गई है। नहर के क्षतिग्रस्त होने से जहां पावर हाउस तक कम पानी पहुंचने का खतरा बना हुआ है, वहीं दूसरी शक्ति नहर किनारे बनी सड़कों के भी धंसने की आशंका पैदा हो गई है। बावजूद इसके जल विद्युत निगम नहर की मरम्मत को लेकर गंभीर नहीं दिखाई दे रहा है।

डाकपत्थर से कुल्हाल तक शक्ति नहर पर ढकरानी, ढालीपुर और कुल्हाल तीन पावर हाउस हैं। कुल्हाल से आगे नहर उत्तर प्रदेश के खारा पावर हाउस से होते हुए हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज तक पहुंचती है। डाकपत्थर से कुल्हाल तक नहर के दोनों किनारे जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो गए हैं। ऐसे में नहर के किनारों का धंस कर नीचे गिरने का खतरा भी बना हुआ है, जिससे नहर में मलबा जमा हो जाएगा। जिसका असर बिजली उत्पादन पर भी पड़ेगा। मलबा जमा होने से पानी का बहाव कम हो जाएगा, लिहाजा पावर हाउस तक पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं पहुंचेगा। इसके साथ ही नहर के दोनों किनारे धंसने से नहर के दोनों ओर की सड़क धंसने की आशंका भी बनी हुई, जिससे भीमावाला, ढकरानी, ढालीपुर, कुंजा, कुल्हाल के ग्रामीणों की आवाजाही प्रभावित होगी। स्थानीय ग्रामीण दिलशाद, फरहान, मोहसीन, आलिम, शब्बीर ने बताया कि जल विद्युत निगम शक्ति नहर की मरम्मत के नाम पर हर साल करोड़ों की राशि खर्च करता है। बावजूद इसके कभी भी नहर की मरम्मत ढंग से नहीं की जाती है। जिससे मरम्मत कार्य समाप्त होने के दो तीन माह बाद नहर के किनारे क्षतिग्रस्त हो जाते हैं। उधर, जल विद्युत निगम के मीडिया प्रभारी विमल डबराल ने बताया कि शक्ति नहर का भौतिक निरीक्षण कर क्षतिग्रस्त हिस्सों की मरम्मत के लिए उच्चाधिकारियों को प्रस्ताव भेजा जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: केदारनाथ में बिजली आपूर्ति न होना बड़ी लापरवाही
Next: पौड़ी के युवक ने की आत्महत्या

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

स्पेशल-26 की तर्ज पर कारोबारी से ठगी का प्रयास, आईकार्ड मांगते ही फरार हुए आरोपी

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
  • मंत्री बहुगुणा ने समस्याएं सुन अफसरों को दिए समाधान के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.