Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • दुकान में बुलाकर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप
  • ऊधम सिंह नगर

दुकान में बुलाकर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप

RNS INDIA NEWS 12/03/2022
rns featured image new

काशीपुर। कोतवाली क्षेत्र में एक नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। किशोरी की मां ने एसपी सिटी को प्रार्थना पत्र देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कोतवाली क्षेत्र निवासी एक महिला ने एसपी सिटी को प्रार्थना पत्र देकर कहा है कि मदर कॉलोनी लक्ष्मीपुर पट्टी निवासी एक व्यक्ति का पिछले चार साल से उसके घर आना जाना था। उसने सफेद राशनकार्ड बनवाने के लिए एक चेक, आधार कार्ड व कुछ सादे कागजों पर हस्ताक्षर करवा लिए। आरोपी किसी न किसी बहाने से उसके घर आता था। इसी बीच व्यक्ति ने उसकी 17 वर्षीय नाबालिग बेटी को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। आरोप है कि वह अपने मदर कॉलोनी लक्ष्मीपुर पट्टी स्थित दुकान में बुलाकर उसकी बेटी के साथ अश्लील हरकतें करता है। साथ ही परिजनों को बताने पर जान से मारने की धमकी देता है। पीड़िता की मां ने तहरीर में कहा कि बीते नौ मार्च को शाम करीब 6:00 बजे आरोपी ने उसकी बेटी को दुकान पर बुलाया और दुष्कर्म किया। आरोपी के चंगुल से छूटने के बाद पीड़िता घर पहुंची और सारी बातें अपनी मां को बताई। पीड़िता की मां ने बताया कि उसी दिन रात आठ बजे आरोपी उसके घर आया और गाली गलौज करते हुए उसकी बेटी के साथ मारपीट की। तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आत्महत्या को उकसाने का आरोपी पति गिरफ्तार
Next: हार के बाद छलका भाजपा प्रत्याशी फर्त्याल का दर्द

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

ऑल इंडिया पुलिस गेम्स में एसआई मुकेश ने जीता रजत पदक

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

मंत्री बहुगुणा ने श्रमिकों के साथ जमीन पर बैठकर सुनीं समस्याएं

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा चढ़ा मौसम की भेंट, जनसभा में पहुंचे समर्थकों के हाथ लगी मायूसी
  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.