Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • रोहित के 400वें अंतरराष्ट्रीय मैच में क्लीन स्वीप के लिए उतरेगा भारत
  • खेल
  • राष्ट्रीय

रोहित के 400वें अंतरराष्ट्रीय मैच में क्लीन स्वीप के लिए उतरेगा भारत

RNS INDIA NEWS 12/03/2022
rns featured image new

बेंगलुरु। भारत कप्तान रोहित शर्मा के 400वें अंतरराष्ट्रीय मैच में श्रीलंका के खिलाफ क्लीन स्वीप के लिए उतरेगा। बेंगलुरु में इस पिंक बॉल टेस्ट में रोहित बड़ा कीर्तिमान हासिल करेंगे। रोहित का यह भारत के लिए 400वां अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच होगा। रोहित इसी के साथ विराट कोहली, महेंद्र सिंह धोनी, सचिन तेंदुलकर और पांच अन्य भारतीयों के एलीट क्लब में शामिल होंगे, जिन्होंने देश के लिए 400 या इससे अधिक अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं।

भारतीय कप्तान इस सूची में शामिल होने वाले नौवें भारतीय बनेंगे। 2007 में पदार्पण करने वाले रोहित ने भारत के लिए अब तक 44 टेस्ट, 230 वनडे और 125 टी-20 मैच खेले हैं। यह उनका 45 वां टेस्ट और 400वां अंतर्राष्ट्रीय मैच होगा। भारत ने उनकी कप्तानी में मोहाली में पिछला टेस्ट पारी और 222 रन के अंतर से जीता था। मोहाली टेस्ट विराट कोहली का 100वां टेस्ट भी था।
बेंगलुरु टेस्ट के लिए 100 फीसदी दर्शकों को प्रवेश की अनुमति दे दी गयी है। जून 2018 के बाद बेंगलुरु पहली बार टेस्ट मैच की मेज़बानी करेगा। जनवरी 2020 में अंतिम बार इस मैदान पर अंतर्राष्ट्रीय मैच का आयोजन हुआ था जब ऑस्ट्रेलिया ने एक छोटी वनडे सीरीज़ के लिए भारत का दौरा किया था। रोहित शर्मा के शतक ने भारत को सीरीज़ जिताई थी।

कुल मिलाकर यह घर पर भारत का तीसरा पिंक-बॉल टेस्ट मैच होगा। नवंबर 2019 में भारत ने बांग्लादेश के ख़िलाफ़ कोलकाता में और फऱवरी 2021 में इंग्लैंड के ख़िलाफ़ अहमदाबाद में पिंक-बॉल टेस्ट मैच खेला है। भारत ने तीन दिनों के भीतर ही इन दोनों मैचों में जीत दर्ज की थी। अब यह देखना होगा कि मोहाली टेस्ट को तीन दिन के अंदर पारी से जीतने वाली भारतीय टीम इस टेस्ट को भी तीन दिन के अंदर समाप्त करती है या नहीं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राज्यसभा में विपक्ष की नेता का दर्जा भी खो देगी कांग्रेस, 5 राज्यों में हार से बिगड़ी हालत
Next: इस साल पड़ेगी रिकॉर्डतोड़ गर्मी, जानें वजह

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अखबार में खाना परोसने पर होगी कार्रवाई, खाद्य कारोबारियों को चेतावनी

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सीजेआई ने पांच नए जजों को दिलाई शपथ, सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या हुई 37

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी घोषणाएं; महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 3 हजार रुपये, पांच रुपये में मछली-चावल

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
  • पुलिस पेंशन, पत्रकार भत्ता और एमएसपी गारंटी की मांग को लेकर भाकियू का प्रदर्शन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.