Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • भगवंत मान ने अरविंद केजरीवाल के पैर छुए, 16 मार्च को भगत सिंह के गांव में लेंगे सीएम पद की शपथ
  • राष्ट्रीय

भगवंत मान ने अरविंद केजरीवाल के पैर छुए, 16 मार्च को भगत सिंह के गांव में लेंगे सीएम पद की शपथ

RNS INDIA NEWS 12/03/2022
rns featured image new

चंडीगढ़ (आरएनएस)। पंजाब में सभी दावों को धताते हुए आम आदमी पार्टी ने पूरे सूबे में झाड़ू चला दी है। प्रदेश में रिकॉर्ड 92 सीटें जीतकर आप सरकार बनाने जा रही है। भगवंत मान 16 मार्च को शहीदे आजम सरदार भगत सिंह के गांव में सीएम पद की शपथ लेंगे। 13 मार्च को मान अमृतसर में रोड शो भी निकालेंगे। इससे पहले शुक्रवार को जीत के बाद भगवंत मान ने केजरीवाल के पैर छुए और आशीर्वाद मांगा।

पंजाब में आम आदमी पार्टी पहली बार सरकार बनाने जा रही है। 1970 के बाद यह पहला मौका है जब कोई बाहरी पार्टी यहां सरकार बनाएगी। आप के सीएम फेस भगवंत मान 16 मार्च को सीएम पद की शपथ लेंगे। सीएम शपथ कार्यक्रम के लिए पार्टी ने खास तैयारी की है। शपथ कार्यक्रम के लिए शहीदे आजम भगत सिंह के गांव धरती खटकड़ कलां को खास तौर सजाया जा रहा है। इस मौके पर अरविंद केजरीवाल भी मौजूद रहेंगे। पार्टी कार्यकर्ता अभी से इस कार्यक्रम को लेकर बेहद गंभीर हैं और भव्य कार्यक्रम की तैयारियां कर रहे हैं। इससे पहले मान 13 मार्च को अमृतसर में रोड शो करेंगे और ऐतिहासिक जीत के लिए जनता का अभिवादन करेंगे।

केजरीवाल के पैर छुए मांगा आशीर्वाद
पंजाब में बहुमत मिलने के बाद आम आदमी पार्टी पंजाब में उत्साह से भरी हुई है। मतगणना के अगले दिन मान ने पार्टी सुप्रीमो और दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पंजाब आने का न्यौता दिया था। केजरीवाल और मनीष सिसोदिया दोनों ने मान से मुलाकात की और उन्हें शानदार जीत की बधाई दी। इस मौके पर भगवंत मान ने केजरीवाल के पैर छुए और आशीर्वाद मांगा। केजरीवाल ने इस दौरान मान को गले से लगा लिया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पंजाब में जीत के साथ ही राष्ट्रीय पार्टी बनने की राह पर आप
Next: राज्यसभा में विपक्ष की नेता का दर्जा भी खो देगी कांग्रेस, 5 राज्यों में हार से बिगड़ी हालत

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अखबार में खाना परोसने पर होगी कार्रवाई, खाद्य कारोबारियों को चेतावनी

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सीजेआई ने पांच नए जजों को दिलाई शपथ, सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या हुई 37

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी घोषणाएं; महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 3 हजार रुपये, पांच रुपये में मछली-चावल

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
  • पुलिस पेंशन, पत्रकार भत्ता और एमएसपी गारंटी की मांग को लेकर भाकियू का प्रदर्शन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.