Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • चकराता में कायम रहा प्रीतम का जादू, जीत का जश्न
  • देहरादून

चकराता में कायम रहा प्रीतम का जादू, जीत का जश्न

RNS INDIA NEWS 10/03/2022
13 (20)

विकासनगर। चकराता में राज्य गठन के बाद से ही कांग्रेस नेता प्रीतम सिंह की बादशाहत कायम है। इस बार भाजपा ने फिर इस सीट पर प्रत्याशी बदला लेकिन कांग्रेस के गढ़ में सेंधमारी करने में सफलता हासिल नहीं हुई। करीब दस हजार मतों के अंतर से कांग्रेस ने यहां जीत दर्ज की है। जहां पूरे प्रदेश में कांग्रेस के दिग्गज चुनाव में मात खा गए। वहीं लगातार पांचवी बार जीत दर्ज करने से प्रीतम सिंह ने कांग्रेस का एकमात्र छत्रप बनने की ओर एक कदम और बढ़ा दिया है। राज्य गठन के बाद से ही चकराता विधान सभा सीट पर कांग्रेस नेता प्रीतम सिंह अजेय बने हुए हैं।

कांग्रेस प्रत्याशी प्रीतम सिंह के लगातार बार पांचवी बार चुनाव जीतने पर चकराता में कार्यकर्ताओं ने विजयी जलूस निकाला। इसके साथ ही समर्थकों ने जमकर अबीर गुलाल उड़ाया। कार्यकर्ताओं ने मुख्य बाजार, बस स्टैंड, छावनी बाजार में जुलूस निकालकर मिठाई बांटी। मतगणना शुरू होते ही चकराता में कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ता अपने टीवी से चिपके हुए थे। इसके साथ ही सोशल मीडिया के माध्यम से भी चुनाव परिणाम की खबर कार्यकर्ता और प्रत्याशी लेते रहे। पहले राउंड से ही कांग्रेस प्रत्याशी प्रीतम सिंह के बढ़त बढ़ाने से कार्यकर्ताओं में उत्साह बना हुआ था। चकराता बाजार में कांग्रेस कार्यकर्ता खुशियां मनाने लग गए थे। शाम को प्रीतम सिंह की जीत की सूचना मिलने पर कार्यकर्ता और समर्थक चुंगी चौक पर इकट्ठा हुए। चुंगी चौक से निकला विजयी जुलूस बस स्टैंड, मुख्य बाजार, छावनी बाजार, केसरी मार्केट होते हुए चुंगी चौक पर ही समाप्त हुआ। छावनी परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पंकज जैन, शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुनील जैन, चंदन रावत ने कहा कि चकराता विधानसभा में हुए विकास कार्य ही हर बार प्रीतम सिंह को चुनाव जिता रहे हैं। कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई बांटकर और आतिशबाजी कर जीत का जश्न मनाया। इस दौरान नैन सिंह राणा, कमल रावत, हरमोहन आनंद, दिनेश चांदना, दर्शन बिष्ट, गुलजारी लाल, अजय जैन, नवीन जैन, हरचरण सिंह, अनिल बोहरा, सन्नी आनंद आदि मौजूद रहे।

त्यूणी में कार्यकर्ताओं ने की आतिशबाजी
त्यूणी। कांग्रेस प्रत्याशी प्रीतम सिंह की जीत पर उनके गृह क्षेत्र त्यूणी में कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी की। कार्यकर्ताओं ने नया बाजार, गेट बाजार, गुतियाखाटल में विजयी जुलूस निकाला। इसके साथ ही कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर अबीर गुलाल भी उड़ाया। इस दौरान बलवीर चौहान, प्रवीर रावत, यशपाल ठाकुर, हरपाल सिंह, महेश कुकरेजा, राजू कुकरेजा आदि शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: महिला को बचाने के चक्कर में युवक गंगनहर में डूबकर लापता
Next: स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

तिलक लगाने को मनाही करने और कलावा उतरवाने पर निजी कॉलेज में हंगामा

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 30 जून
  • एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण
  • कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत
  • कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप
  • ग्राम प्रहरियों को दिए नशा तस्करी व साइबर अपराधों पर सतर्क रहने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.