Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • छलका हरदा का दुख बोले, इस हार से हैरान हूँ, न जाने क्यों भाजपा को जिता रही है जनता
  • देहरादून

छलका हरदा का दुख बोले, इस हार से हैरान हूँ, न जाने क्यों भाजपा को जिता रही है जनता

RNS INDIA NEWS 10/03/2022
Harish Rawat

देहरादून। 2017 के बाद 2022 में भी उत्तराखंड के पूर्व सीएम एवं कांग्रेस नेता हरीश रावत को हार सामना करना पड़ा है। लालकुंआ विधानसभा सीट से भाजपा के प्रत्याशी मोहन सिंह बिष्ट ने उनको 14 हजार से ज्यादा वोटों से हराया है। कांग्रेस ने हरीश रावत को रामनगर विधानसभा सीट से हटाकर लालकुआं सीट पर उतार दिया था जिसके बाद से लालकुआं हॉट सीट बन गई थी। आपको बता दें कि हरीश रावत 2017 विधानसभा चुनाव में दो सीटों पर चुनाव लड़े थे और हार गए थे।

हार के बाद हरीश रावत का दुख छलका है। उन्होंने कहा कि मेरे लिए, परिणाम बहुत आश्चर्यजनक हैं। मुझे समझ नहीं आ रहा है कि इतनी भारी महंगाई के बाद, अगर यह जनता का जनादेश होता, तो लोक कल्याण और सामाजिक न्याय की परिभाषा क्या होती? इसके बाद ‘बीजेपी जिंदाबाद’ कहने वाले लोग मुझे समझ नहीं पाते हैं। उन्होंने आगे कहा कि हमारी अभियान रणनीति अपर्याप्त थी और मैं इसे अभियान समिति के अध्यक्ष के रूप में स्वीकार करता हूं।

हरिश रावत ने कहा कि उत्तराखंड की जनता का दिल जीतने की हमारी कोशिश कुछ कम थी। हमें यकीन था कि लोग बदलाव के लिए वोट करेंगे, हमारे प्रयासों में कोई कमी रही होगी, मैं इसे स्वीकार करता हूं और हार की जिम्मेदारी लेता हूं। लोगों ने बहुत अच्छा काम किया और मैं उन्हें धन्यवाद देना चाहता हूं। मैं लोगों का विश्वास नहीं जीत सका लेकिन मैं अपनी बेटी और जीतने वाले सभी उम्मीदवारों को बधाई देना चाहता हूं।
आपको बता दें कि मुख्यमंत्री रहते हुए हरीश रावत ने साल 2017 के विधानसभा चुनाव में दो सीटों (हरिद्वार ग्रामीण और किच्छा) से विधानसभा चुनाव लड़े थे।  लेकिन उन्हें दोनों ही सीटों पर हार का मुंह देखना पड़ा था। इस बार उन्होंने नैनीताल जिले में हल्द्वानी के पास लालकुआं विधानसभा से चुनाव लड़े और इस बार भी राज्य की जनता ने उन पर भरोसा नहीं दिखाया और चुनाव हार गए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मसूरी में गणेश जोशी की जीत पर भाजपाइयों ने मनाई खुशी
Next: 50116 वोट प्राप्त कर सुमित ने बचाया कांग्रेस का किला, मां के सारे रिकॉर्ड तोड़े

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सड़क हादसे में घायल सभासद की उपचार के दौरान मौत

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सड़क हादसे में शिवपुरी चौकी प्रभारी की मौत

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 24 जून
  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.