Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • 14 मार्च को धूमधाम से निकलेगी फूलदेई यात्रा
  • पौड़ी

14 मार्च को धूमधाम से निकलेगी फूलदेई यात्रा

RNS INDIA NEWS 08/03/2022
rns featured image new

श्रीनगर गढ़वाल। फूलदेई समिति श्रीनगर की ओर से आगामी 14 मार्च को श्रीनगर में फूलदेई यात्रा धूमधाम से आयोजित की जाएगी। इसके लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस यात्रा में नगर क्षेत्र के स्कूली बच्चे सहित रंगकर्मी, संस्कृति कर्मी और महिलाएं बड़ी संख्या में भागीदारी करेंगे। इस दौरान स्कूली बच्चों द्वारा तैयार की गई घोघा माता की डोलियां, ढोल-दमाऊं, मशकबीन आदि वाद्य यंत्रों के साथ ही चैती गायन की प्रस्तुति आकर्षण का केंद्र रहेंगे। आदिति स्मृति न्यास में इस संदर्भ में आयोजित बैठक में फूलदेई समिति के अनूप बहुगुणा ने बताया कि यहां की विलुप्त होती लोक संस्कृति के संरक्षण एवं इसे भावी पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए यह प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गत वर्ष इस यात्रा के बेहद सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। महेश गिरी ने कहा कि 14 तारीख को प्रात: 6 बजे नागेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद फूलदेई यात्रा शुरू होगी। यात्रा नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए निकाली जाएगी। इस दौरान मार्ग पर फूलों की वर्षा भी की जाएगी और बच्चों के द्वारा नगर क्षेत्र में घरों व प्रतिष्ठानों की देहरियों पर फूल भी डाले जाएंगे। आदिति स्मृति न्यास के गिरीश पैन्यूली ने इस पहल की सराहना की। मौके पर सभासद प्रमिला भंडारी, पूजा गौतम, विभोर बहुगुणा, नरेश नौटियाल, संजय गुप्ता, दुर्गा भट्ट, हीरालाल जैन, प्रदीप अण्थ्वाल, दिनेश रूडोला, राहुल बिष्ट आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: वन विभाग ने किए 30 अवैध टेंट ध्वस्त
Next: देवप्रयाग में अनियंत्रित होकर गंगा में समाई कार, दो घायल

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

गुलदार की दस्तक से दहशत, वन विभाग ने बढ़ाई गश्त

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रोड कटिंग के बाद डामरीकरण करना भूला विभाग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
  • तेज तूफान से स्कूल के ऊपर पेड़ गिरा, मकान की छत उड़ी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.