Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • यूक्रेनी सैनिकों ने पीटा, 15 किमी पैदल चलकर पहुंचे रोमानिया बॉर्डर
  • राष्ट्रीय

यूक्रेनी सैनिकों ने पीटा, 15 किमी पैदल चलकर पहुंचे रोमानिया बॉर्डर

RNS INDIA NEWS 04/03/2022
rns featured image new

यूक्रेन से लौटे स्नेहशीष ने बताई आपबीती

मेरठ/कंकरखेड़ा (आरएनएस)। यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों को खाने पीने की बड़ी समस्या से गुजरना पड़ रहा है। यूक्रेन के सैनिक छात्रों को परेशान कर रहे हैं। 20 यूक्रेन नागरिकों के साथ केवल दो भारतीय छात्रों व एक अन्य देश के नागरिक को रोमानिया बॉर्डर पार करा रहे हैं। यह आपबीती रोहट रोड के सरस्वती विहार स्थित अपने घर पहुंचे स्नेहशीष ने बताई। यूक्रेन से चार छात्र मेरठ पहुंचे।
सरस्वती विहार निवासी स्नेहशीष(19) छह माह पहले एमबीबीएस की पढ़ाई करने यूक्रेन गया था। उसके पिता आर्मी में नायब सूबेदार के पद से रिटायर्ड हैं। छात्र ने 12वीं की पढ़ाई आर्मी स्कूल से की है। वह इबानो फ्रांसिक नेशनल मेडिकल यूनिवर्सिटी में पढ़ाई कर रहा है। यूनिवर्सिटी के पास ही एक प्राइवेट हॉस्टल में साथियों संग रहता है।
स्नेहशीष ने बताया कि वह साथियों के साथ बस में 10 घंटे का सफर कर यूनिवर्सिटी से कीव पहुंचा। यहां से बस में पांच घंटे का सफर कर रोमानिया बॉर्डर से 15 किमी पहले पहुंचे। इसके बाद पैदल ही बॉर्डर पर पहुंचे। खाने-पीने की चीजों के लिए भी काफी परेशानी हुई।

तीन धमाके देखकर उड़े होश
छात्र ने बताया कि जब वह कॉलेज से निकलकर कीव जा रहे थे तो उनके सामने एक बिल्डिंग पर तीन जबरदस्त धमाके हुए। यह देखकर सभी घबरा गए। डर के साए में ही पूरा सफर तय किया। बॉर्डर पार करने के बाद दो दिन तक वह रोमानिया में रिफ्यूजी कैंप में रहे।

पांच दिन कुछ नहीं खाया
स्नेहशीष को देखकर परिजनों के खुशी की ठिकाना नहीं रहा। खुशी में उनके आंसू निकल आए। उन्होंने बताया कि स्नेहाशीष की वापसी के लिए पांच दिन से कुछ नहीं खाया था।

विधायक ने दिया आशीर्वाद
कैंट विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल ने बुधवार को छात्र के घर पहुंचकर आशीर्वाद दिया। उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में भारत सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छात्रों को वापस लाने के लिए दिन रात लगे हुए हैं।

छात्र ने सरकार को दिया धन्यवाद
छात्र स्नेहशीष ने प्रधानमंत्री मोदी का आभार जताया। उसने कहा कि इस विषम परिस्थिति में भी उन्होंने अपने लोगों का साथ नहीं छोड़ा। रोमानिया में भारतीय दूतावास की तरफ से खाने-पीने और रहने की जबरदस्त व्यवस्था की गई है। उम्मीद से ज्यादा भारत सरकार ने छात्रों के लिए सुविधा की है। छात्र ने अन्य भारतीय छात्रों के सलामती के लिए भी भगवान से प्रार्थना की है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: रूस और यूक्रेन को वार्ता की मेज पर लाना चाहता है इजरायल
Next: 18000 भारतीयों ने यूक्रेन छोड़ा, 6400 वापस घर आए, खारकीव में अभी भी फंसे है भारतीय

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.