Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • परिवहन विभाग ने किया 18 स्कूल वाहनों का चालान, एक बस सहित तीन वाहन सीज
  • देहरादून

परिवहन विभाग ने किया 18 स्कूल वाहनों का चालान, एक बस सहित तीन वाहन सीज

RNS INDIA NEWS 03/03/2022
rns featured image new

विकासनगर। विकासनगर में हुए स्कूल बस हादसे के बाद आखिरकार परिवहन विभाग की नींद टूटी है। परिवहन विभाग ने मानकों का उल्लंघन करने पर स्कूल बसों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की। टीम ने तकनीकि कमियों के चलते 18 स्कूल वाहनों का चालान काटा और एक बस सहित कुल तीन वाहनों को सीज किया गया है। परिवहन विभाग का कहना है कि नियमों का उल्लंघन करने वाले स्कूल वाहनों को लेकर लगातार अभियान जारी रहेगा। परिवहन विभाग की कार्रवाई के चलते स्कूल संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है। जानकारी के अनुसार 28 फरवरी की सुबह विकासनगर में स्कूली बस के पेड़ से टकराने पर दो छात्रों की मौत हो गई थी जबकि चालक भी घायल हुआ था। स्कूली बस में मानकों से अधिक छात्र-छात्राएं थे जिस पर परिवहन विभाग समेत अन्य विभागों पर स्कूली बसों पर कार्रवाई न करने को लेकर शिथिलता बरतने के आरोप लगे थे। घटना के तीन दिन के बाद परिवहन विभाग हरकत में आया है। परिवहन विभाग की टीम ने गुरुवार को स्कूल वाहनों को लेकर जीवनगढ़, लाइनजीवनगढ़, बारोटीवाला और विकासनगर के कई स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाया। टीम ने वाहनों को रोककर जांच की। टीम ने वाहनों के दस्तावेजों की जांच के साथ साथ स्कूली वाहनों की तकनीकि जांच की। जांच के दौरान यह देखा गया कि चालकों और स्कूली प्रबंधन द्वारा सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन का पालन किया जा रहा है या नहीं। जांच में कई वाहनों में गाइडलाइन का पालन न किये जाने की बात सामने आई जिस पर टीम ने विभिन्न स्कूलों की आठ बड़ी बसों का चालान किया। वहीं, दस अन्य वाहनों में बस, स्कूल वैन आदि के चालान काटे गये। टीम ने एक बस और दो मैक्स कैब में बड़ी खामियां पाये जाने के बाद उन्हें सीज कर दिया। परिवहन विभाग की कार्रवाई से स्कूल संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है। परिवहन विभाग के एआरटीओ रावत सिंह कटारिया का कहना है कि लगातार कार्रवाई जारी रहेगी। कहा कि शुक्रवार को भी अन्य क्षेत्रों में स्कूल वाहनों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। कहा कि स्कूल वाहनों के खिलाफ जारी अभियान के दौरान अधिकांश वाहनों ने अपने वाहनों के दस्तावेज दुरुस्त किये थे। लेकिन इस बार दस्तावेजों की जांच के साथ साथ तकनीकि जांच की गयी है। जिसमें सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन के अनुसार वाहनों में तकनीकि सुविधाओं को जांचा गया है। इसके बाद वाहनों के खिलाफ चालानी और सीज करने की कार्रवाई की गयी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: डी-फार्मा प्रथम वर्ष की छात्रा की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, आरोपी छात्र फरार
Next: एएनएम-आशाओं को दिया भ्रूण हत्या रोकने को विशेष ट्रेनिंग

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.