Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चम्पावत
  • 10 लाख की स्मैक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
  • चम्पावत

10 लाख की स्मैक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 02/03/2022
rns featured image new

चम्पावत। आचार संहिता के दौरान चम्पावत पुलिस ने नशे के अवैध धंधेबाजों के खिलाफ कार्रवाई में बड़ी सफलता पाई है। बनबसा में पुलिस और एसओजी टीम ने 101 ग्राम स्मैक के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी यूपी के बरेली जिले के निवासी हैं जो यह माल पहाड़ में खपाने की फिराक में थे। बरामद स्मैक की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 10 लाख रुपये आंकी गई है। चम्पावत जिले में इस साल की यह दूसरी बड़ी बरामदगी है।
बुधवार को एसपी देवेंद्र पींचा ने चम्पावत में प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि मंगलवार रात पुलिस और एसओजी ने बनबसा में चेकिंग के दौरान शारदा नदी किनारे धनुष पुल पर घूम रहे दो लोगों की तलाशी ली। इन दोनों से 101 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पकड़े गए आरोपियों की पहचान राम चंद्र पुत्र नत्थू लाल निवासी ग्राम कमालपुर, जिला बरेली यूपी और विकास दीक्षित पुत्र मुकेश दीक्षित निवासी ग्राम सिसौना, जिला बरेली यूपी के रूप में हुई है। दोनों आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वह लोग यूपी के बरेली से स्मैक खरीदकर कुमाऊं के विभिन्न पर्वतीय जिलों में मोटे दामों में बेचते हैं। पुलिस के मुताबिक स्थानीय ड्रग पेडलरों से आरोपियों की डील होने का अंदेशा है। जिसकी जांच शुरू कर दी गई है। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एसपी देवेंद्र पींचा ने बताया कि चम्पावत में इस साल की नशे के खिलाफ यह दूसरी बड़ी कामयाबी है।

ये रहे पुलिस टीम में शामिल
टनकपुर। पुलिस टीम में बनबसा थानाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह जगवाण, एसओजी प्रभारी मनीष खत्री, शारदा बैराज चौकी प्रभारी हेमंत कठैत, एसआई सोनू बोरा, कांस्टेबल मतलूब खान, मुस्तफा अंसारी और नवल किशोर रहे। एसपी ने पुलिस टीम को सराहा है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दफौट क्षेत्र के रतमोली के पास दरक रही लगातार पहाड़ी
Next: राशिफल 03 मार्च

Related Post

rns featured image new
  • चम्पावत

चंपावत के चर्चित दुष्कर्म प्रकरण में बदले की भावना से साजिश रचने की आशंका

RNS INDIA NEWS 07/05/2026 0
rns featured image new
  • चम्पावत

गोलज्यू महोत्सव में कारोबारी गतिविधियां शुरू हुई

RNS INDIA NEWS 05/05/2026 0
rns featured image new
  • चम्पावत

चम्पावत में गोलज्यू महोत्सव की तैयारी तेज

RNS INDIA NEWS 14/04/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण
  • कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत
  • कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप
  • ग्राम प्रहरियों को दिए नशा तस्करी व साइबर अपराधों पर सतर्क रहने के निर्देश
  • एसआईआर समीक्षा बैठक में लंबित गणना प्रपत्रों को जल्द एकत्र करने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.