Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • डाक्टरों से मारपीट के विरोध में ओपीडी रही बंद
  • पौड़ी

डाक्टरों से मारपीट के विरोध में ओपीडी रही बंद

RNS INDIA NEWS 02/03/2022
rns featured image new

पौड़ी। जिला चिकत्सालय पौड़ी में तैनात डाक्टरों से किराए के हॉस्टल में कथित मारपीट के विरोध में बुधवार को अस्पताल में ओपीडी का संचालन नहीं हुआ। जिसके कारण अस्पताल पहुंचे मरीजों को खासी परेशानियां हुई। पौड़ी जिला अस्पताल बीते करीब एक साल से पीपीपी मोड में संचालित हो रहा है। बीते रोज अस्पताल के डाक्टरों से किराए के हॉस्टल में कथित मारपीट का मामला सामने आया था। डाक्टरों की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने मकान स्वामी सहित अन्य के विरुद्ध मुकदमा भी दर्ज कर लिया। बुधवार को डाक्टरों के साथ मारपीट के विरोध में जिला अस्पताल की ओपीडी बंद रखी गई। सुबह से ही किसी भी सीट पर डाक्टर नहीं बैठे। जिसके कारण मरीजों ने पर्चे तो बना दिए लेकिन सामने सीट खाली होने पर काफी परेशान रहे। इस दौरान ओपीडी के बाहर काफी देर तक हांगामा भी होता रहा। इसे देखते हुए पुलिस भी मौके पर पहुंची। काफी समझाने के बाद लोग इधर-उधर हुए। बुधवार को हालांकि अस्पताल प्रबंधन ने आपतकालीन सेवाओं को खुला रखा। ओपीडी सेवाओं के बंद होने के कारण कई मरीज बैरंग ही घरों को लौटे। बुधवार को सुबह अस्पताल का मैन गेट भी बंद रखा गया था। चिकित्सालय के एमएस डा. पीके जैन के मुताबिक डाक्टरों ने इस मामले में अपना विरोध दर्ज करवाया है। जिसके कारण बुधवार को डाक्टर ओपीडी में नहीं बैठे। प्रबंधन ने इस मामले में कोतवाली में भी तहरीर दी है। डा. जैन के मुताबिक डाक्टरों के ठहरने के लिए एक हॉस्टल किराए पर लिया गया है। जिसमें बीती शनिवार की रात भवन स्वामी द्वारा 4 डाक्टरों के साथ मारपीट का मामला सामने आया। इस घटना के बाद किराए के हॉस्टल को भी खाली कर दिया गया है। घटना को लेकर सीएमओ और जिलाधिकारी को भी अवगत करा दिया गया है। बताया कि गुरुवार से सेवाएं पहले जैसे संचालित हो जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: देवप्रयाग कांडधार सड़क मार्ग पर वाहन दुर्घटना ग्रस्त
Next: डा0 छाया ने शुरू किया अपना यू ट्यूब चैनल……….

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

पांच साल से खराब पड़ी लिथोट्रिप्सी मशीन पर मानवाधिकार आयोग सख्त

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

तीन धारा के पास तीर्थयात्रियों का वाहन अनियंत्रित होकर पलटा, मची चीख-पुकार

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

सार्वजनिक स्थानों पर अब आसानी से उपलब्ध होंगे सैनिटरी पैड

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.