Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • सड़क दुर्घटना मे हुई मौत का आरोपी डंपर चालक गिरफ्तार, जेल भेजा
  • देहरादून

सड़क दुर्घटना मे हुई मौत का आरोपी डंपर चालक गिरफ्तार, जेल भेजा

RNS INDIA NEWS 01/03/2022
rns featured image new

विकासनगर। शिमला बाईपास रोड पर खनन से भरे डंपर से कुचलकर हुई युवक स्कूटर सवार युवक की मौत के मामले में सहसपुर पुलिस ने फरार चल रहे आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया। जहां से आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार रविवार रात को गोपाल सिंह उर्फ गुड्डू (24) पुत्र महावीर चंद निवासी शेरपुर करीब साढ़े आठ बजे सेलाकुई स्थित कंपनी में ड्यूटी समाप्त होने के बाद स्कूटर से अपने घर जा रहा था। तभी शेरपुर में तेज रफ्तार से आ रहे खनन से भरे डंपर ने गोपाल सिंह को कुचल दिया था। जिससे गोपाल सिंह की मौत हो गयी थी। चालक डंपर छोड़कर फरार हो गया था। आक्रोशित ग्रामीणों ने डंपर को आग के हवाले कर दिया था। इस मामले में मृतक गोपाल सिंह के चाचा श्याम बहादुर पुत्र कालू सिंह निवासी शेरपुर की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस तब से आरोपी चालक की तलाश में थी। पुलिस ने घटना स्थल और आसपास के क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे खंगाले। सूचना पर सोमवार देर रात को फरार चल रहे आरोपी चालक मोहम्मद सैफ पुत्र इरफान निवासी शीशमबाड़ा सिंघनीवाला थाना सहसपुर को सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट शीशमबाड़ा के पास से गिरफ्तार कर लिया है। एसओ सहसपुर विनोद सिंह राणा ने बताया कि आरोपी चालक को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया। जहां से आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। पुलिस की टीम में चौकी प्रभारी सभावाला प्रवेश रावत, कांस्टेबल नीरज शुक्ला, सुधीर व जितेंद्र शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बस दुर्घटना में घायल छात्र की उपचार के दौरान मौत
Next: फ्लैट में चोरी मामले में दो गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

आयुष्मान से इलाज फर्जीवाड़े में जीजा-साले पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

ऑल इंडिया मेयर काउंसिल की बैठक में 60 मेयरों के पहुंचने की उम्मीद

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

आईटीआई में छात्र संख्या बढ़ाने को लेकर मंत्री सौरभ बहुगुणा ने की समीक्षा बैठक

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बीएलओ, सुपरवाइजर और बीएलए को दिया गया एसआईआर प्रशिक्षण
  • बालिका सदन के बच्चों के लिए नई उम्मीद, शिक्षा और विकास का मिला अवसर
  • परीक्षा के बीच की जा रही राजनीतिक रैली, कांग्रेस को छात्रों के भविष्य की चिंता नहीं: भाजपा जिला महामंत्री
  • 6 और 7 जून को होगा माँ मानिला महोत्सव, सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ लगेंगे स्वास्थ्य शिविर
  • तहसील दिवस में ग्राम प्रधानों ने उठाई पेयजल की समस्या
  • होटलों का अग्नि सुरक्षा निरीक्षण, कर्मचारियों को दिया प्रशिक्षण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.