Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • बस दुर्घटना में घायल छात्र की उपचार के दौरान मौत
  • देहरादून

बस दुर्घटना में घायल छात्र की उपचार के दौरान मौत

RNS INDIA NEWS 01/03/2022
rns featured image new

विकासनगर। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत पीर की जलालिया पीर के समीप बस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल छात्र की श्री महंत इंद्रेश अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई है। इस हादसे में अब तक दो छात्रों की मौत हो चुकी है। छात्र का पोस्टमार्टम करने के बाद पुलिस ने शव को परिजनों को सौंप दिया है। उधर, पुलिस ने छात्रा के पिता की तहरीर पर बस चालक और स्कूल प्रबंधक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाकर और हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। उधर, बस चालक का लेहमन अस्पताल में उपचार जारी है।  सोमवार सुबह को छात्र छात्राओं से भरी स्कूल बस जलालिया पीर के पास पीपल के पेड़ से टकरा गई थी। इस हादसे में बस में सवार छात्रा सृष्टि चौहान (12) पुत्री पदम सिंह चौहान की मौके पर ही मौत हो गयी थी। जबकि एक छात्र नितेश नेगी (14) पुत्र दलवीर सिंह नेगी मूल निवासी भंदरौटा चकराता हाल निवासी टौंस कॉलोनी डाकपत्थर विकासनगर और चालक गोपाल निवासी पुल नंबर एक डॉक्टरगंज गंभीर रूप से घायल हो गये थे। दोनों को हायर सेंटर रेफर किया गया था। वहीं, नितेश नेगी की श्री महंत इंद्रेश अस्पताल में सोमवार मध्य रात्रि को उपचार के दौरान मौत हो गयी। डाकपत्थर पुलिस ने नितेश के शव का पोस्टमार्टम कर मंगलवार को शव परिजनों को सौंप दिया है। उधर, बस चालक गोपाल का लेहमन अस्पताल में उपचार चल रहा है। डाकपत्थर चौकी प्रभारी जयवीर सिंह ने बताया कि चालक की हालत खतरे से बाहर है। चौकी प्रभारी ने बताया कि दुर्घटना में मारी गयी छात्रा के पिता पदम सिंह चौहान की तहरीर पर बस चालक गोपाल और स्कूल के प्रबंधक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने और हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दो साल बाद दो मार्च से खुलेंगे आंगनबाड़ी केंद्र
Next: सड़क दुर्घटना मे हुई मौत का आरोपी डंपर चालक गिरफ्तार, जेल भेजा

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

आयुष्मान से इलाज फर्जीवाड़े में जीजा-साले पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

ऑल इंडिया मेयर काउंसिल की बैठक में 60 मेयरों के पहुंचने की उम्मीद

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

आईटीआई में छात्र संख्या बढ़ाने को लेकर मंत्री सौरभ बहुगुणा ने की समीक्षा बैठक

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बालिका सदन के बच्चों के लिए नई उम्मीद, शिक्षा और विकास का मिला अवसर
  • 6 और 7 जून को होगा माँ मानिला महोत्सव, सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ लगेंगे स्वास्थ्य शिविर
  • होटलों का अग्नि सुरक्षा निरीक्षण, कर्मचारियों को दिया प्रशिक्षण
  • विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर राजनीतिक दलों के साथ बैठक
  • ‘खेती बचाओ अभियान’ का शुभारंभ, वैज्ञानिकों ने किसानों को दिए आधुनिक खेती के गुर
  • अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में नवजात शिशुओं के लिए सुपर स्पेशलिस्ट सेवा शुरू, कुमाऊं के सरकारी अस्पतालों में पहली पहल
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.