Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • तलाक के बाद दोबारा जबरन शादी करने के लिए पत्नी से मारपीट
  • ऊधम सिंह नगर

तलाक के बाद दोबारा जबरन शादी करने के लिए पत्नी से मारपीट

RNS INDIA NEWS 01/03/2022
rns featured image new

रुद्रपुर। पत्नी को तलाक देने के बावजूद दोबारा जबरन शादी करने की हसरत में शौहर ने उसके परिवार के साथ मारपीट की। पुलिस ने आरोपी शौहर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
नसरीन पत्नी इलियास निवासी वार्ड 18 सिरौलीकलां किच्छा ने पुलभट्टा पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसका पहला पति शफीक अहमद उर्फ गुड्डू पुत्र बुन्दा निवासी ग्राम फरीदपुर बहेड़ी बरेली नशेड़ी एवं जुआरी किस्म का व्यक्ति था। उसने 11 वर्ष पूर्व नसरीन को तलाक दे दिया। इसके बाद नसरीन ने इलियास पुत्र सद्दीक अहमद निवासी वार्ड 18 सिरौलीकलां किच्छा से दूसरा निकाह कर लिया। शफीक अहमद ने भी दूसरा निकाह कर लिया। लेकिन शफीक के गलत चाल-चलन के कारण दूसरी पत्नी भी उसे छोड़कर चली गयी। आरोप है शफीक जबरन नसरीन को अपने साथ रखने का प्रयास कर रहा है। जिसके कारण वह नसीन के वर्तमान पति इलियास को तरह तरह परेशान करते हुए गाली गलौज व लड़ाई झगड़ा कर रहा है। आरोप है कि वह नसीरन को उसके पति इलियास को जान से मारने की धमकी दे रहा है। बीती 19 फरवरी शाम को इलियास सिरौलीकलां में ख्वाजा मस्जिद में राज मिस्त्री का काम रहा था। तब शफीक अहमद अपने साथियों के साथ लाठी-डंडे व धारदार हथियार लेकर आया एवं इलियास व उनके साथ काम कर रही लेबर को बुरी तरह से मारने पीटने लगा। लोगों ने किसी तरह से इलियास एवं अन्य लोगों को बचाया। आरोप है कि शफीक ने नसरीन के मायके में जाकर भी मारपीट की। पुलिस ने आरोपी शफीक के खिलाफ मुकदमा कायम दिया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सचिवालय में तैनात सिंचाई अनुभाग का समीक्षा अफसर रिश्वत लेते गिरफ्तार
Next: उत्तराखंड बार काउंसिल की चुनावी प्रक्रिया शुरू

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

यूकेडी के संगठन विस्तार पर जोर, भुवन चंद्र बने जिला उपाध्यक्ष

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

पूर्व दर्जाधारी को धमकी देने के विरोध में सफाईकर्मी हड़ताल पर गए

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

राहुल गांधी के अल्मोड़ा दौरे को सफल बनाने को लेकर बैठक

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 02 जून
  • आयुष्मान से इलाज फर्जीवाड़े में जीजा-साले पर मुकदमा
  • भालू के हमले में ग्रामीण गंभीर रूप से घायल, हायर सेंटर रेफर
  • ऑल इंडिया मेयर काउंसिल की बैठक में 60 मेयरों के पहुंचने की उम्मीद
  • यूकेडी के संगठन विस्तार पर जोर, भुवन चंद्र बने जिला उपाध्यक्ष
  • गूल में बरातघर का गंदा पानी और अपशिष्ट डालने से काश्तकारों में रोष
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.