Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • सड़क किनारे सो रहे साधु को हाथी ने कुचला, दो साधुओं ने भागकर बचाई जान
  • देहरादून

सड़क किनारे सो रहे साधु को हाथी ने कुचला, दो साधुओं ने भागकर बचाई जान

RNS INDIA NEWS 28/02/2022
rns featured image new

ऋषिकेश। सड़क किनारे सो रहे एक साधु को हाथी ने पैर से कुचल कर मौत के घाट उतार दिया। उसके साथी दो साधुओं ने किसी तरह भाग कर अपनी जान बचाई है। पुलिस ने साधु का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बीती देर रात यमकेश्वर के स्वर्गाश्रम क्षेत्र में सड़क किनारे कुरुक्षेत्र हरियाणा निवासी 50 वर्षीय मदन दास पुत्र अनिल दास सो रहे थे। इस दौरान हाथी की चिंघाड़ सुनकर साधु की नींद खुल गई। डर की वजह से उन्होंने आसपास सो रहे साधुओं को भी उठाना शुरू कर दिया। लेकिन इसी बीच हाथी नजदीक पहुंच गया और साधु को पैर से कुचल दिया। इस कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इस दौरान अन्य दो साधुओं ने भाग कर किसी तरह अपनी जान बचाई। वहीं क्षेत्र में हाथी की धमक से क्षेत्रवासी दहशत में हैं।

लक्ष्मण झूला थाना अध्यक्ष वीरेंद्र रमोला ने बताया कि पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मदन दास के परिजनों से संपर्क करने की कोशिश की जा रही है। बताया जा रहा है कि साधु क्षेत्र में कई सालों से सड़क किनारे ही सोता था। बता दें कि स्वर्गाश्रम क्षेत्र में लगातार हाथी ने अपनी चहलकदमी से स्थानीय लोगों की नींद उड़ाई हुई है। कभी रिहायशी इलाके में घूमते हुए हाथी को देखा जा रहा है, तो कभी लोगों के घरों की बाउंड्रीवाल को भी हाथी नुकसान पहुंचा रहे हैं। स्थानीय लोग कई बार वन विभाग से हाथियों को रिहायशी इलाके में घुसने से रोकने के लिए मांग कर चुके हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कलेजे के टुकड़े से मिल मां बोली ’थैंक्यू मोदी जी’
Next: राशिफल 01 मार्च

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

शनिवार को इस्कॉन दून में निकालेगा श्री जगन्नाथ रथ यात्रा

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

लापता युवक का क्षत-विक्षत शव किमाड़ी की खाई में मिला

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

घरेलू हिंसा मामले में पति को पत्नी को आवास, 2 लाख और स्त्रीधन लौटाने का आदेश

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • एलपीजी गैस रिसाव से रेस्टोरेंट में लगी आग, लाखों का नुकसान
  • हरेला पर मुख्यमंत्री ने किया राज्य स्तरीय पौधारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ, जागेश्वर क्षेत्र के लिए कीं आठ बड़ी घोषणाएं
  • मुख्यमंत्री धामी ने किया जागेश्वर श्रावणी मेले का शुभारंभ, हरेला पर पौधरोपण का दिया संदेश
  • मुख्यमंत्री धामी ने वृद्ध जागेश्वर में की पूजा-अर्चना, डेढ़ क्विंटल की घंटी की भेंट
  • दर्जा राज्यमंत्री भावना मेहरा ने विकास कार्यों की समीक्षा की, जनहित को प्राथमिकता देने के दिए निर्देश
  • शनिवार को इस्कॉन दून में निकालेगा श्री जगन्नाथ रथ यात्रा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.