Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • संस्कृति
  • राशिफल 27 फरवरी
  • संस्कृति

राशिफल 27 फरवरी

RNS INDIA NEWS 27/02/2022
Rashi Horo.jpg

आज का राशिफल

मेष: आज आप छोटी-छोटी बातों में भी क्रोधित हो सकते हैं और आपके इस स्वभाव के कारण किनारे लगी हुई नौका डूबने की संभावना बन सकती है। आपका कार्य पूरा नहीं हो सकेगा। लोगों के साथ संबंध भी खराब हो सकते हैं, परंतु दोपहर बाद आप अकड़नभरी स्थिति से बाहर आने के लिए मनपसंद पुस्तक पढ़ेंगे अथवा मित्रों के साथ बाहर जाएंगे।

वृषभ: आज ऑफिस में उच्च पदाधिकारियों तथा घर में बुजुर्गों की कृपा दृष्टि आप पर रहेगी। आप निजी संबंधों में प्रगाढ़ आत्मीयता रखेंगे। शाम का समय आप घरेलू समस्याओं को सुलझाने में बिताएंगे और सभी समस्याओं का समाधान संतोषजनक रहेगा।

मिथुन: यह संभव है कि आपका संवेदनशील स्वभाव समस्याएं उत्पन्न करे। अत: अत्यधिक भावनात्मकता पर नियंत्रण रखना आवश्यक है। आज आपका कुटुंब केंद्र में रहेगा और आप परिजनों के साथ अधिक समय व्यतीत करेंगे। आज का दिन आपके लिए शुभ एवं फलदायक रहेगा।

कर्क: किसी संत पुरुष का आशीर्वाद मानसिक शांति प्रदान करेगा। ख़र्चों पर नियंत्रण रखने की कोशिश करें और केवल आवश्यक वस्तुएं ही ख़रीदें। दूसरों के मामलों में दख़ल देने से आज बचें। आज रुमानियत का मौसम थोड़ा ख़राब लग सकता है, क्योंकि आपका साथी आपसे कुछ ज़्यादा ही अपेक्षाएं रखेगा।

सिंह: आज आप अन्य किसी भी चीज़ की तुलना में कार्य पर अधिक ध्यान केंद्रित करेंगे और उचित दिशा में आपका ध्यान केंद्रित रहेगा। अनुसंधान और उससे संबंधित प्रवृत्तियों से जुड़े लोगों के लिए उनका गहन ज्ञान अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगा। सुनियोजित और निश्चित दिशा में उठाए गए कदम आपके कार्य को सुगम बनाएंगे।

कन्या: आज प्रवृत्तियों से रहित विश्रांतिपूर्ण दिन होगा। आप अत्यधिक उत्साही और महत्त्वाकांक्षी रहेंगे। मित्रों से मिलना-जुलना आनंददायक रहेगा। आपका सुप्त मन आज अधिक सक्रिय होगा। अंत:प्रेरणा का अनुभव करेंगे, जिससे आपको सफलता अवश्य मिलेगी। कला, मनोरंजन या मीडिया क्षेत्र से जुड़े व्यक्तियों को लाभ होगा। पत्रकारों, प्रेस रिपोर्टरों तथा लेखकों के लिए अनुकूल दिन है।

तुला: आप अपने प्रिय व्यक्ति के साथ एकांत में अधिक से अधिक समय बिताना पसंद करेंगे। सामान्य बातचीत के बाद आपकी उससे निकटता बढ़ेगी। आज आप कई लोगों के आकर्षण का केंद्र और सम्माननीय बनेंगे। आपकी चतुराई और काबिलियत से लोग प्रभावित होंगे।

वृश्चिक: आज आपके निकटतम स्वजन ही आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं। निजी जीवन के लिए दिन अनुकूल होने के बावजूद ऑफिस में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। आज आपके मिजाज में उतार-चढ़ाव बना रहेगा।

धनु: किस्मत के भरोसे न बैठें और अपनी सेहत सुधारने के लिए स्वयं प्रयास करें, क्योंकि हाथ पर हाथ रखे रहने से कुछ नहीं होने वाला। अब समय आ गया है कि आप अपना वजन नियंत्रण में रखें और स्वस्थ रहने के लिए नियमित व्यायाम करें। केवल एक दिन को ध्यान में रखकर जीने की अपनी आदत पर काबू रखें और अनावश्यक रूप से समय व धन मनोरंजन पर खर्च न करें।

मकर: आज आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। परिणामस्वरूप हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त करने के लिए आपको सहायता मिलेगी। आप परिश्रम करने में पीछे नहीं हटेंगे और विजय प्राप्त करने के लिए श्रेष्ठ प्रयास करेंगे। दिन के अंत में आप सफलता और जीत का आनंद लेंगे।

कुंभ: आपके व्यक्तिगत जीवन में कलह उत्पन्न होने की संभावना है, इसलिए जीवनसाथी या प्रिय व्यक्ति से वाद-विवाद टालने की सलाह दी जाती है। दोपहर बाद मनोरंजन हेतु बाहर भोजन करने या सिनेमा देखने जा सकते हैं, अर्थात आपकी शाम आनंदमय बीतेगी।

मीन: आज आप दैनिक जीवन से ऊब महसूस कर सकते हैं, जिससे यात्रा पर जाने की योजना बना सकते हैं। भूतकाल में किए गए परिश्रम के कारण उत्पन्न थकान से आराम पाने के लिए यह यात्रा आवश्यक है। प्रियतमा या प्रेमी के साथ आप समय बहुत अच्छी तरह व्यतीत करेंगे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: यूक्रेन की मदद के लिए अमेरिका ने बढ़ाया मदद का हाथ, सुरक्षा सहायता के तौर पर देगा 600 मिलियन डॉलर
Next: लोहाघाट में अराजक तत्वों ने तोड़तोड़ और आगजनी की

Related Post

Rashifal
  • धर्म
  • संस्कृति

राशिफल 04 जून

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
Rashifal
  • धर्म
  • संस्कृति

राशिफल 03 जून

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
Rashifal
  • धर्म
  • संस्कृति

राशिफल 02 जून

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा चढ़ा मौसम की भेंट, जनसभा में पहुंचे समर्थकों के हाथ लगी मायूसी
  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.