Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चम्पावत
  • लोहाघाट में अराजक तत्वों ने तोड़तोड़ और आगजनी की
  • चम्पावत

लोहाघाट में अराजक तत्वों ने तोड़तोड़ और आगजनी की

RNS INDIA NEWS 27/02/2022
rns featured image new

चम्पावत। विकास खंड लोहाघाट में ग्राम पंचायत किमतोली के कृषि विपणन कार्यालय में अराजक तत्वों ने आगजनी और तोड़तोड़ की है। किमतोली ग्राम प्रधान ने बीडीओ, सीडीओ, और डीएम आदि प्रशासनिक अमले को ज्ञापन देकर अराजक तत्वों पर कार्रवाई की मांग उठाई है।
किमतोली ग्राम प्रधान सरिता अधिकारी ने ज्ञापन में कहा कि ग्राम पंचायत कार्यालय किमतोली में कृषि विपणन केन्द्र स्थापित है। ग्राम प्रधान ने बताया कि 23 फरवरी को उन्होंने कार्यालय जाकर देखा तो अराजक तत्वों ने कार्यालय के अंदर कुर्सी, मेज और कागजातों पर आग लगा दी है, साथ ही कार्यालय के इधर-उधर शराब की बोतलें और गिलास फैंके हुए थे। बताया कि आग लगने से कार्यालय को काफी नुकसान हो गया है। इसके अलावा अराजक तत्वों ने छत में रखी पानी की टंकी को चोरी कर लिया है। बर्तनों और दरवाजे में भी तोड़-फोड़ की है। जिससे पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। ग्राम प्रधान ने कहा कि सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वाले अराजक तत्वों का खुलासा करके आवश्यक कार्रवाई की जानी चाहिए। जिससे भविष्य में जनता भय के माहौल में न रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 27 फरवरी
Next: परितोष, राबिन एवं चौहान को प्रदेश नेतृत्व ने सौंपी अहम जिम्मेदारी

Related Post

rns featured image new
  • चम्पावत

चंपावत के चर्चित दुष्कर्म प्रकरण में बदले की भावना से साजिश रचने की आशंका

RNS INDIA NEWS 07/05/2026 0
rns featured image new
  • चम्पावत

गोलज्यू महोत्सव में कारोबारी गतिविधियां शुरू हुई

RNS INDIA NEWS 05/05/2026 0
rns featured image new
  • चम्पावत

चम्पावत में गोलज्यू महोत्सव की तैयारी तेज

RNS INDIA NEWS 14/04/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.