Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • बर्फबारी से बदरीनाथ हाइवे फिर हुआ बाधित
  • चमोली

बर्फबारी से बदरीनाथ हाइवे फिर हुआ बाधित

RNS INDIA NEWS 25/02/2022
rns featured image new

चमोली। बदरीनाथ में दो दिन से लगातार हो रहे हिमपात से बदरीनाथ धाम में 5 से 6 फुट बर्फ जम गई है। बदरीनाथ धाम के निकट हनुमान चट्टी में भी भारी बर्फबारी के चलते बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग हनुमान चट्टी से ऊपर पूरी तरह से वाहनों की आवाजाही के लिए बंद हो गया है।
भारत कंस्ट्रक्शन कंपनी के परियोजना प्रबधक प्रकाश रावत ने बताया कि लगातार भारी बर्फबारी के चलते बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग बैनाकुली से बदरीनाथ तक बाधित हो गया था। शुक्रवार को बैनाकुली से हनुमानचट्टी तक जेसीबी मशीनों के द्वारा सड़क से बर्फ हटाकर रास्ता खोला गया। अगर मौसम अनुकूल रहा तो अगले 2 या 3 दिन में बदरीनाथ तक सड़क से बर्फ हटाकर मार्ग सुचारु किया जायेगा। बदरीनाथ में हिमपात और 5-6 फिट बर्फ जमीं होने के बाबजूद भी मंदिर की सुरक्षा में तैनात पुलिस के जवान अपनी ड्यूटी पर अडिग हैं। पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे ने स्वयं बदरीनाथ पहुंच कर सुरक्षा में पुलिस कर्मियों की हौसला अफजाई की। शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत में एसपी ने कहा चुनौती पूर्ण वातावरण, भारी बर्फबारी में भी पुलिस कर्मी बदरीनाथ और हनुमान चट्टी में अपनी ड्यूटी को सराहनीय कार्य से अंजाम दे रहे हैं। हनुमान चट्टी पुलिस चौकी के आहते और बरामदे तक आयी बर्फ को वहां तैनात पुलिस कर्मियों ने बेलचे और फावड़ों से हटाया। शुक्रवार को इस इलाके में कुछ समय तक मौसम खुला रहने से बेनाकुली और हनुमान चट्टी के लोगों ने कुछ राहत ली।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की एनएसए अजीत डोभाल से फोन पर बात
Next: चमोली जिले की 2 छात्राएं यूक्रेन में फंसी

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • चमोली

‘नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन’ सीमांत क्षेत्रों में नए विश्वास, पर्यटन और रोजगार का बनेगा माध्यम- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

ढोल नगाड़ों के साथ निकाला जुलूस, अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे

RNS INDIA NEWS 25/05/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

पुरानी पेंशन बहाली के लिए निकाली हुंकार रैली

RNS INDIA NEWS 24/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.