Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • प्रेमी के साथ पुलिस के पास पहुंची छात्रा
  • हरिद्वार

प्रेमी के साथ पुलिस के पास पहुंची छात्रा

RNS INDIA NEWS 25/02/2022
rns featured image new

रुड़की।  करीब एक सप्ताह पूर्व नारसन क्षेत्र के एक गांव से संदिग्ध परिस्थितियों में एक छात्रा उस समय लापता हो गई थी जब वह स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी। नाबालिग का कोई सुराग न लगने पर परिजनों ने पुलिस को तहरीर दी थी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज किया था। शुक्रवार को अपहृत छात्रा स्वयं अपने प्रेमी के साथ पुलिस के पास पहुंची। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया तथा छात्रा को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया गया है। नारसन क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि 18 फरवरी की सुबह रोजाना की तरह उसकी 17 वर्षीय पुत्री स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी। लेकिन वह स्कूल की छुट्टी होने के बाद भी घर वापस नहीं लौटी। जिस पर परिजनों को चिंता हुई। उन्होंने सभी संभावित स्थानों पर उसकी तलाश की। लेकिन जब उसका कोई पता नहीं लगा तो पुलिस को तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। शुक्रवार को अपहृत छात्रा अपने प्रेमी के साथ नारसन पुलिस चौकी पहुंची। छात्रा ने पुलिस को बताया कि वह अपनी मर्जी से अपने प्रेमी के साथ गई थी। पुलिस ने छात्रा को अभिरक्षा में ले लिया तथा आरोपी युवक को मुकदमे का हवाला देकर गिरफ्तार कर लिया। महिला उपनिरीक्षक अंशु चौधरी ने बताया कि छात्रा को मेडिकल परीक्षण के लिए ले जाया जा रहा है। साथ ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिसे चालान करने के बाद न्यायालय में पेश किया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम नितिन पुत्र धर्मवीर सिंह निवासी ग्राम रेशम माजरी थाना डोईवाला जनपद देहरादून बताया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सिविल अस्पताल में लाइन में लगने को लेकर फिर विवाद
Next: कारोबारी से मारपीट कर दुकान में तोड़फोड़

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

वनकर्मियों पर हमले के तीन आरोपी गिरफ्तार, पांच सौ के जाली नोट भी बरामद

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
IMG-20260628-WA0006_11zon
  • हरिद्वार

केतन के परिजनों से मिलने जा रहे सांसद चंद्रशेखर और विधायक उमेश को हरिद्वार पुलिस ने रोका, धक्का मुक्की के बाद धरने पर बैठे

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.