Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • अंतरराष्ट्रीय
  • यूक्रेन के 2 प्रांतों में घुसी रूसी सेना, टैंकों की आहट ने बढ़ाई टेंशन
  • अंतरराष्ट्रीय

यूक्रेन के 2 प्रांतों में घुसी रूसी सेना, टैंकों की आहट ने बढ़ाई टेंशन

RNS INDIA NEWS 23/02/2022
rns featured image new

मास्को। विश्व महायुद्ध की आहट ने सभी देशों के कान खड़े कर दिए हैं। इसी बीच रूस की सेना यूक्रेन के दो प्रांतों लुहांस्क-डोनेट्स्क (डोनबॉस इलाके) में घुस गई है। राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने 13 घंटे (भारतीय समय के अनुसार देर रात 3 बजे) पहले यूक्रेन के इन दोनों राज्यों को स्वतंत्र देश घोषित किया था। इसके बाद रूसी सेना के टैंक इन इलाकों की तरफ बढ़ रहे हैं। पुतिन ने कहा था कि लुहांस्क-डोनेट्स्क और अलगाववादियों के कब्जे वाले इलाके में शांति बनाए रखने के लिए यह जरूरी है। उधर, यूक्रेन में संयुक्त राष्ट्र (संरा) ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (संरासुप) बैठक में यहां पूर्वी क्षेत्र में सैनिकों को तैनात करने वाले रूस के कदम पर आपत्ति जताते हुए कहा है कि मामले को हल करने के लिए बातचीत ही एकमात्र रास्ता है। यूक्रेन में अलगाववादी क्षेत्रों को रूस द्वारा स्वतंत्र मानने और अपने सैनिकों को शांतिरक्षकों के रूप में तैनात करने के उपरांत अमेरिका और उसके सहयोगियों के आग्रह पर सोमवार को बैठक का आयोजन हुआ था। संरासुप में बोलते हुए यूएन की राजनीतिक और शांति निर्माण मुख्य रोसमैरी ए डीकार्लो ने कहा कि डोनेट्स्क और लुहान्स्क के कुछ क्षेत्रों को स्वतंत्र करार देने वाला रूस का फैसला यूक्रेन की अखंडता और संप्रभुता का उल्लंघन है। उन्होंने कहा बड़े विवाद का खतरा असली है और इसे किसी भी कीमत पर रोकने की आवश्यकता है। हम पूर्वी यूक्रेन में रूसी सैनिकों की तैनाती के आदेश की निंदा करते हैं, जिसे एक शांति बनाए रखने वाला अभियान बताया जा रहा है। यूक्रेनी राजदूत सरगई किसलित्सा ने कहा कि आठ वर्षों तक युद्ध और अराजकता को भडक़ाने के लिए रूस एक वायरस था, संयुक्त राष्ट्र बीमार है जो कि एक तथ्य की बात है। यह क्रेमलिन द्वारा फैले वायरस की चपेट में है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने कहा है कि हम रूस के इस कदम से वे डरते नहीं हैं। हमने किसी से न कुछ लिया है और न ही किसी को कुछ देंगे। जेलेंस्की ने कहा कि रूस की घोषणाओं और खतरों के बावजूद यूक्रेन की अंतर्राष्ट्रीय सीमाएं वैसे ही बनी रहेंगी जैसे पहले थीं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 23 फरवरी
Next: यूक्रेन में काम करते रहेंगे संरा के 1,500 कर्मी

Related Post

rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

मोजतबा खामेनेई के रूस में इलाज की अटकलें, आधिकारिक पुष्टि नहीं

RNS INDIA NEWS 16/03/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय

महंगी पड़ेगी ट्रंप की दोस्ती, रूस से तेल न खरीदने की शर्त से भारत में बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम

RNS INDIA NEWS 10/02/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

चीन ने बनाई शरीर की नस-नस दिखाने वाली मशीन

RNS INDIA NEWS 23/01/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.