Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • अर्थ जगत
  • पेटीएम के लौटे अच्छे दिन, अब एक और एजेंसी ने पेटीएम को दी बाय रेटिंग
  • अर्थ जगत
  • बाजार

पेटीएम के लौटे अच्छे दिन, अब एक और एजेंसी ने पेटीएम को दी बाय रेटिंग

RNS INDIA NEWS 22/02/2022
rns featured image new

नई दिल्ली। घरेलू ब्रोकरेज और रिसर्च फर्म आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने पेटीएम स्टॉक पर बाय रेटिंग के साथ कवरेज शुरू किया है। पिछले साल नवंबर में पेटीएम के शेयर, शेयर बाजार में लिस्ट हुए थे। लिस्टिंग के बाद से कंपनी के शेयर अभी लगभग 48प्रतिशत नीचे हैं और 2022 में लगभग 39प्रतिशत की गिरावट आई है। मूल्यांकन संबंधी चिंताओं पर अच्छी राय न होने के कारण पेटीएम के शेयर लगातार दबाव में हैं।

पेटीएम के सामने चुनौतियां
ब्रोकरेज फर्म के एक नोट में कहा गया है- पेटीएम के मूल्यांकन और असेसमेंट के लिए काफी अलग और विशिष्ट रूप से कदम की आवश्यकता है। माजूदा समय में मैनेजमेंट की ग्रोथ प्लान के लिए महत्वपूर्ण निवेश की जरुरत होगी और काफी ज्यादा नकदी खर्च होने की संभावना है। हालांकि पेमेंट मामले में पेटीएम बाजार में बहुत मजबूत स्थिति रखता है लेकिन बिजऩेस मॉडल भी तेजी से बदल रहा है लेकिन वित्तीय सेवाओं के माध्यम से इसे मुद्रीकृत करना अभी प्रारंभिक चरण में है। यह क्षेत्र अत्यधिक प्रतिस्पर्धी होने के साथ स्विचिंग कॉस्ट कम है और गहरी जेब वाले प्लेयर आक्रामक रणनीति बना रहे हैं।

1,352 रुपए के लक्ष्य मूल्य के साथ बाय रेटिंग
पेटीएम शेयरों पर ब्रोकरेज की बाय रेटिंग 1,352 रुपए के लक्ष्य मूल्य के साथ है, यह लक्ष्य इसके मौजूदा स्तर से 64त्न से अधिक की संभावित वृद्धि का संकेत है। हालांकि, ब्रोकरेज के अनुसार, वित्तीय सेवाओं के कारोबार के माध्यम से अपेक्षित मुद्रीकरण और प्रतिकूल नियामक परिणाम प्रमुख जोखिम के रूप में कार्य करने के लिए हैं। इसके अलावा, कुछ अनुकूल पहलों के साथ नियामक अनिश्चितताएं और भुगतान साधनों पर शुल्क में संशोधन, डिजिटल उधार पर सतर्कता आदि सहित कुछ प्रतिकूल कारणों पर आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने जोर डाला है।

ब्लूमबर्ग के डेटा ने भी दिया था बाय का सुझाव
इस महीने की शुरुआत में, ब्लूमबर्ग के डेटा ने सुझाव दिया था कि पेटीएम की पैरेंट कंपनी वन 97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड खरीदें। फरवरी के पहले सप्ताह में पेटीएम ने बिक्री रेटिंग को पीछे चोर दिया। विश्लेषकों की धारणा में बदलाव से उन निवेशकों को थोड़ा आराम मिल सकता है, जिन्होंने पेटीएम के शेयरों के लिस्ट होने के बाद से अपने मूल्य के आधे से अधिक की गिरावट देखी है। दिसंबर 2021 को समाप्त होने वाली तीसरी तिमाही के लिए, पेटीएम ने दिसंबर 2021 की तिमाही में 778.5 करोड़ रुपए का कंसोलिडेटेड घाटा दर्ज किया था जो एक साल पहले की तिमाही में 535.5 करोड़ रुपए था। हालांकि, परिचालन से इसका कंसोलिडेटेड राजस्व लगभग 88त्न बढक़र 1,456 करोड़ रुपए हो गया, जो साल-दर-साल पहले 772 करोड़ रुपए था।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आतंकवाद की पोषक सपा तुष्टिकरण करने में ही व्यस्त – योगी आदित्यनाथ
Next: ट्रेन टिकट की बुकिंग से लेकर बैंक खाते का बैलेंस भी बताएंगे कोटेदार

Related Post

WhatsApp Image 2026-02-01 at 20.03.24_11zon
  • अर्थ जगत
  • राष्ट्रीय

केंद्रीय बजट 2026-27: विकास की रफ्तार पर जोर, आम आदमी को मिली सीमित राहत

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
rns featured image new
  • अर्थ जगत
  • राष्ट्रीय

बजट 2025: 200 कैंसर डे केयर सेंटर बनाए जाएंगे, 36 लाइफ सेविंग ड्रग्स पर मिलेगी छूट

RNS INDIA NEWS 01/02/2025 0
rns featured image new
  • अर्थ जगत
  • राष्ट्रीय

बजट 2025: किसान क्रेडिट कार्ड की लिमिट 3 से बढक़र 5 लाख हुई, अन्नदाताओं को मिली यें सौगातें

RNS INDIA NEWS 01/02/2025 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • चलती कार में लगी आग, पुलिस की मदद से टला बड़ा हादसा
  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.