Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • पिकअप ने बाईक सवारों को मारी टक्कर, दो की गई जान
  • उत्तर प्रदेश
  • राष्ट्रीय

पिकअप ने बाईक सवारों को मारी टक्कर, दो की गई जान

RNS INDIA NEWS 22/02/2022
rns featured image new

जालौन/उरई (आरएनएस)। उत्तरप्रदेश के उरई में तेज रफ्तार अनियंत्रित पिकअप गाड़ी ने बाइक सवार भाइयों को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों भाइयों की मौक पर ही मौत हुई। टक्कर मारने के बाद अनियंत्रित पिकअप भी सडक़ किनारे पलटी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। वहीं, पिकअप चालक पिकअप को छोडक़र मौके से भाग निकला।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कुंवरपुरा निवासी किसान बलवंत (55) अपने बड़े भाई चतुर्भुज (78) पुत्रगण कढ़ोरे के साथ सुबह लगभग 8 बजे कोतवाली क्षेत्र के ग्राम हरीपुरा में अपने साढ़ू भाई के यहां जा रहे थे। उन्हें अपने साढ़ू भाई के साथ उनकी बेटी के लिए रिश्ता देखने भोपाल जाना था। जिसका उन्होंने मंगलवार का रिजर्वेशन कराया था। गांव में रूककर रात में उन्हें भोपाल के लिए निकलना था। घर से बाइक निकले दोनों भाई जब हरीपुरा श्रमदान के पास पहुंचे तो गांव की ओर जाने के लिए वह श्रमदान पर मुड़े। तभी सामने औरैया की ओर से मुर्गियों को लादकर आ रही तेज रफ्तार पिकअप के चालक ने अनियंत्रित होकर उनकी बाइक में टक्कर मार दी। पिकअप बाइक को कुचलते हुए आगे जाकर सडक़ किनारे पलट गई। पिकअप के पलटते ही चालक मौके से पिकअप को छोडक़र भाग निकला। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों भाई बाइक से उछलकर सडक़ पर जा गिरे। हैलमेट ने लगाए होने की वजह से सिर में आई चोटों के चलते दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। मौके से निकल रहे राहगीरों ने हादसे की सूचना डायल 112 पर दी। सूचना मिलते ही एंबुलेंस और एसएसआई दिलीप मिश्रा पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। एंबुलेंस से दोनों भाइयों के शव को सीएचसी लाया गया। जहां पुलिस ने परिजनों को हादसे की सूचना एवं दोनों के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। हादसे में एक साथ भाइयों की मौत की खबर मिलते ही गांव में गम का माहौल हो गया। बता दें, सहकारी समिति संघ में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी से रिटायर हुए चतुर्भुज के कोई संतान नहीं है और बलवंत के एक पुत्र देवेंद्र है, जो गांव में ट्यूशन पढ़ाकर घरखर्च चलाता है। दोनों भाइयों ने रविवार को अपने मताधिकार का भी प्रयोग किया था।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: केरल के थालास्सेरी में सीपीएम कार्यकर्ता की हत्या
Next: लखीमपुर खीरी कांड : सुप्रीम कोर्ट पहुंचे पीड़ितों के परिवार के सदस्य, आशीष मिश्रा की जमानत रद करने की मांग

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी घोषणाएं; महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 3 हजार रुपये, पांच रुपये में मछली-चावल

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सनकी पति ने पत्नी और 3 मासूम बच्चों को उतारा मौत के घाट, खुद को भी किया लहूलुहान; हैरान कर देगी वजह

RNS INDIA NEWS 19/05/2026 0
SupremeCourtofIndia (1)_11zon
  • न्यायालय
  • राष्ट्रीय

सार्वजनिक जगहों से हटाए जाएंगे आवारा कुत्ते, सुप्रीम कोर्ट ने अपना पुराना आदेश रखा बरकरार

RNS INDIA NEWS 19/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 जून
  • घरेलू हिंसा के मामले की सुनवाई को पंहुची महिला से पति ने की अभद्रता
  • तीन दिन से लापता सिडकुल कर्मी का शव पेड़ से लटका मिला
  • मां-बेटे पर हमला, आठ लोगों पर केस दर्ज
  • अहिल्याबाई ने समाज सेवा की ऐसी मिसाल कायम की: हरीश रावत
  • पानी निकासी के विवाद में पड़ोसियों के बीच मारपीट, सात पर केस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.