Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उन्नाव में चुनावी मंच पर बीजेपी नेता ने पीएम मोदी के छुए पैर
  • उत्तर प्रदेश
  • राष्ट्रीय

उन्नाव में चुनावी मंच पर बीजेपी नेता ने पीएम मोदी के छुए पैर

RNS INDIA NEWS 21/02/2022
rns featured image new

नई दिल्ली (आरएनएस)। उत्तर प्रदेश के उन्नाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान मंच पर एक अलग ही नजारा देखने को मिला, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। दरअसल, उन्नाव में मंच पर पीएम मोदी का अभिनन्दन करने पहुंचे, तो भाजपा के जिलाध्यक्ष अवधेश कटियार ने उनके पैर छूए। इसके बाद पीएम मोदी ने जो किया वह चर्चा का विषय बन गया।  बता दें कि जैसे ही पीएम मोदी रैली में पहुंचे, बीजेपी के यूपी प्रमुख स्वतंत्र देव सिंह और बीजेपी के उन्नाव जिला अध्यक्ष अवधेश कटियार को प्रधानमंत्री को भगवान राम की एक मूर्ति भेंट करने के लिए कहा गया। कटियार ने मूर्ति भेंट करने के बाद झुककर पीएम नरेंद्र मोदी के पैर छुए। प्रधानमंत्री ने कटियार को तुरंत रुकने को कहा और भाजपा के उन्नाव जिलाध्यक्ष को उनके पैर न छूने का संकेत दिया, बल्कि खुद झुककर उनके पैर छुए। इस पूरे वाकया का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पिछले साल सितंबर में भाजपा द्वारा उन्नाव जिला अध्यक्ष नियुक्त किए गए अवधेश कटियार पहले उन्नाव में भाजपा के जिला महासचिव थे।
उन्नाव जिले में छह विधानसभा क्षेत्र हैं जहां 23 फरवरी को यूपी चुनाव के चौथे चरण में मतदान होना है। उन्नाव में रविवार को चुनावी रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना साधा।

पीएम मोदी ने अपने संबोधित के दौरान हरदोई की जनता को बताया कि यूपी में एक दो नहीं। समाजवादी पार्टी ने अपनी सरकार में आतंकी हमलों के 14 मुकदमों को वापस लेने का फरमान सुना दिया था। उन्होंने जनता से पूछा कि आतंकवादियों को बचाना ठीक है क्या? और आज ये लोग लीपा-पोती करने निकले हैं। पीएम मोदी ने कहा कि आतंकी बम विस्फोट कर रहे थे और समाजवादी पार्टी इन आरोपियों पर मुकदमे नहीं चलने दे रही थी। आतंकवादियों को केस वापसी का रिटर्न गिफ्ट दिया जा रहा था।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि इतना ही नहीं समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के नेताओं का रवैया और भी खतरनाक रहा है। यह लोग ओसामा जैसे आतंकवादी को जी कहकर बुलाते हैं। बाटला हाउस आतंकवादियों के सफाए पर आंसू बहाते हैं। किसी दिन भारतीय सेना का अपमान करते हैं और किसी दिन पुलिस की बेइज्जती करते हैं। पीएम मोदी ने कहा जबकि हमारी सरकार ने नेशनल वार मेमोरियल और नेशनल पुलिस मेमोरियल बनाया है। हम हर शहीद का सम्मान करते हैं। ज्ञात हो कि , उत्तर प्रदेश की 403 सदस्यीय विधानसभा के लिए सात चरणों में मतदान हो रहा है और अंतिम चरण 7 मार्च को होगा। मतों की गिनती 10 मार्च को होगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: हिजाब के खिलाफ पोस्ट लिखने वाले बजरंग दल के कार्यकर्ता की शिवमोगा में हत्या, लगी धारा 144
Next: मामूली कहासुनी में सगे भाई की चाकू से गोदकर की हत्या, आरोपी फरार

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अखबार में खाना परोसने पर होगी कार्रवाई, खाद्य कारोबारियों को चेतावनी

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सीजेआई ने पांच नए जजों को दिलाई शपथ, सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या हुई 37

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी घोषणाएं; महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 3 हजार रुपये, पांच रुपये में मछली-चावल

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कैंट क्षेत्र में आतंक का पर्याय बना तेंदुआ पिंजरे में कैद
  • प्रथम दीक्षांत समारोह की तैयारियों को लेकर कुलपति ने की समीक्षा बैठक
  • प्रधानमंत्री मोदी के ऐतिहासिक कार्यकाल पर चितई में भाजपा ने किया भंडारे का आयोजन
  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.