Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखंड में कोरोना के 103 केस, 3 मौत
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड में कोरोना के 103 केस, 3 मौत

RNS INDIA NEWS 21/02/2022
Corona

देहरादून। उत्तराखंड में भले ही कोरोना केसों में कमी आई है लेकिन कोरोना मौतों का सिलसिला लगातार जारी है। प्रदेश में सोमवार को कोरोना के 103 नए मरीज मिले और तीन संक्रमितों की मौत हो गई। इसके साथ ही राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या चार लाख 35 हजार से अधिक हो गई है। जबकि मरने वालों का आंकड़ा 7674 पहुंच गया है।

स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के अनुसार सोमवार को अल्मोड़ा में दो, बागेश्वर में दो, चमोली में एक, चम्पावत में एक, देहरादून में 32, हरिद्वार में 17, नैनीताल में 17, पौड़ी में 15, रुद्रप्रयाग में एक, टिहरी में एक, यूएस नगर में 13 और उत्तरकाशी जिले में एक मरीज में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। देहरादून जिले के तीन अलग अलग अस्पतालों में भर्ती तीन मरीजों की मौत हो गई।

राज्य के विभिन्न अस्पतालों में इलाज करा रहे व आईसोलेशन में रह रहे 626 मरीज इलाज के बाद डिस्चार्ज किए गए जिससे राज्य में एक्टिव मरीजों की संख्या महज 1069 रह गई है। सोमवार को राज्य के विभिन्न अस्पतालों की लैब से 7813 मरीजों की जांच रिपोर्ट आई जबकि 10 हजार से अधिक सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं।
राज्य में कोरोना संक्रमण की दर 1.3 प्रतिशत जबकि मरीजों के ठीक होने की दर 96 प्रतिशत के करीब पहुंच गई है। लोगों को कोविड प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करने के लिए जागरूक किया जा रहा है। सोमवार को राज्य में 18 हजार के करीब लोगों को कोरोना रोधी टीके की डोज लगाई गई।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: शादियों के सीजन में बसों में भारी भीड़
Next: डीएम ने किया तीन विभागों से जवाब तलब

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

स्पेशल-26 की तर्ज पर कारोबारी से ठगी का प्रयास, आईकार्ड मांगते ही फरार हुए आरोपी

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.