Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत
  • ऊधम सिंह नगर

ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत

RNS INDIA NEWS 21/02/2022
rns featured image new

रुद्रपुर। रविवार की देर शाम टनकपुर-पीलीभीत मार्ग के पोलीगंज के पास ट्रक की चपेट में आने से एक युवक गंभीर हालत में घायल हो गया। घायल युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई थी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर नागरिक चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवा दिया। युवक अपनी बुआ से मिलकर अपने घर वापस लौट रहा था।
उत्तर प्रदेश के ग्राम टांडा भुजिया थाना न्यूरिया जिला पीलीभीत निवासी बेअंत सिंह (22) पुत्र बलबीर सिंह उर्फ वीरा खटीमा के पोलीगंज में अपनी बुआ बलजिंदर कौर से मिलकर लगभग साढ़े आठ बजे वापस अपने घर लौट रहा था। बेअंत सिंह पोलीगंज में हाइवे किनारे खड़ा होकर सवारी का इंतजार कर रहा था। बेअंत सिंह वाहनों को रुकने के लिए हाथ दे रहा था। इस दौरान पीलीभीत की ओर जा रहे गन्ने से लदे ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। घटना के बाद आसपास ढाबे में बैठे लोग घटना स्थल की ओर दौड़ पड़े व कुछ समझ पाते चालक ट्रक सहित मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना सत्रहमील पुलिस को दी। चालक के फरार होने से गुस्साए ग्रामीण और मृतक के परिजन घटना स्थल पर एकत्रित हो गए। ग्रामीणों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया। घटना स्थल पर पहुंचे सत्रहमील चौकी प्रभारी विजय कुमार ने प्राइवेट वाहन से शव को खटीमा पोस्टमार्टम हाउस भेजा। बेअंत सिंह परिवार का इकलौता पुत्र था वह ट्रक चालक का काम कर अपना और परिवार का भरण पोषण करता था। वह अपने पीछे पिता बलवीर सिंह उर्फ वीरा को रोता बिलखता छोड़ गया है। मां लखविंदर कौर की पहले ही मौत हो चुकी है। खबर लिखे जाने तक खटीमा पुलिस यूपी सीमा में ट्रक की तलाश कर रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: चामी फाल विकसित करने को 35 लाख का प्रस्ताव तैयार
Next: सैमल पेड़ काटने के मामले में 3 पर मुकदमा

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

लोन सेटलमेंट के नाम पर 12 लाख की ठगी का आरोप, खाताधारकों ने की कार्रवाई की मांग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

खटीमा से डी. फार्मा का छात्र लापता, पुलिस ने शुरू की तलाश

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को दी उन्नत खेती की जानकारी
  • खाद्य सुरक्षा मानकों पर होटल और रेस्टोरेंट संचालकों को दिया प्रशिक्षण
  • गांजा तस्करी से खरीदी गई कार गैंगस्टर एक्ट में जब्त
  • रानीखेत पुलिस ने ₹1.67 लाख से भरा बैग कुछ ही घंटों में किया बरामद
  • स्याल्दे के दुर्गम क्षेत्र में लगा निःशुल्क स्वास्थ्य एवं नेत्र जांच शिविर
  • प्रथम दीक्षांत समारोह की तैयारियों को लेकर कुलपति ने की समीक्षा बैठक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.