Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • कांग्रेस नेता के घर के बाहर अभद्रता कर रहे 3 युवकों को ग्रामीणों ने धुना
  • देहरादून

कांग्रेस नेता के घर के बाहर अभद्रता कर रहे 3 युवकों को ग्रामीणों ने धुना

RNS INDIA NEWS 20/02/2022
rns featured image new

विकासनगर। झाझरा पुलिस चौकी क्षेत्र के अंतर्गत कांसवाल कोठरी गांव में पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य और कांग्रेस नेता के घर के बाहर शुक्रवार रात को अभद्रता कर रहे तीन युवकों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और जमकर धुनाई कर दी। इसके बाद तीनों को पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने तीनों के खिलाफ गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य और कांग्रेस के जिला सचिव मनीष नेगी पुत्र पीतांबर सिंह नेगी निवासी कांसवाली कोठरी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बीती 31 दिसंबर को भी तीन व्यक्ति कार से आए थे, जिन्होंने रात करीब सवा 11 बजे पहले गेट से घंटी बजाई। फिर करीब बीस मिनट तक गेट पर लात मारते रहे और गाली गलौज की। साथ ही जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद 13 फरवरी को दो बाइक सवार आये। इन्होंने ने भी पुरानी हरकत दोहराई। उन्होंने दोनों बार पुलिस को सूचना दी। बताया कि शुक्रवार रात को भी तीन लोग कार से आये और उनके गेट पर वही हरकत की। इसके बाद उन्होंने फोन पर आसपास के लोगों को जानकारी दी। इसके बाद गांव के लोगों ने एकत्रित होकर तीनों कार सवारों को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। मनीष नेगी ने परिवार के लिए खतरा बताते हुए सुरक्षा देने और तीनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।  वहीं, चौकी इंचार्ज झाझरा दीपक धारीवाल का कहना है कि आरोपी तीनों युवकों ने बताया कि उन्होंने कोई फार्म हाउस बुक कराया था, जिसकी गूगल पर लोकेशन मनीष नेगी के घर पर मिल रही थी। इस वजह वह नेगी के घर पर आये थे। कोई अभद्रता नहीं की। बताया कि तीनों युवकों के खिलाफ गाली गलौज, जान से मारने की धमकी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दुराचार और पॉक्सो ऐक्ट का फरार आरोपी गिरफ्तार
Next: शेयर मार्केट में पैसा लगाने के नाम पर 17 लाख की ठगी

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.