Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • 4 घंटे में पूरा होगा देहरादून से दिल्ली का सफर
  • देहरादून

4 घंटे में पूरा होगा देहरादून से दिल्ली का सफर

RNS INDIA NEWS 19/02/2022
rns featured image new

दून से दिल्ली रूट पर चलने वाली सभी 15 वॉल्वो बसों को नॉन स्टॉप चलाने का निर्णय

देहरादून। देहरादून से दिल्ली जाने वाले यात्रियों का सफर सिर्फ 4 घंटे में पूरा होगा। देहरादून-दिल्ली रूट पर सभी वोल्वो बसें नॉनस्टॉप दौड़ेगी। इसका मतलब यह है कि बसें बीच में स्टॉपेज पर नहीं रुकेंगी, जिससे यात्रियों का समय बचेगा। रोडवेज प्रबंधन ने ट्रायल पर चलाई बसों की सफलता को देखते हुए यह फैसला लिया है। कुछ महीने पहले रोडवेज ने दून से दिल्ली रूट पर पांच बसें नॉन स्टॉप चलाते हुए योजना का ट्रायल लिया। इस दौरान पता चला कि स्टॉपेज पर रुकने वाली बस से दिल्ली पहुंचने में 6 घंटे से ज्यादा का वक्त लग रहा था। जबकि नॉन स्टॉप बसें साढ़े चार घंटे में दिल्ली पहुंचने लगीं। नॉन स्टॉप बसों को लेकर यात्रियों ने भी खूब उत्साह दिखाया। जिन पांच बसों को नॉनस्टॉप चलाया गया, उनमें पहले के मुकाबले यात्री बढ़े। ट्रायल के नतीजों से उत्साहित होकर रोडवेज ने अब दून से दिल्ली रूट पर चलने वाली सभी 15 वॉल्वो बसों को नॉन स्टॉप चलाने का निर्णय लिया है। यह बसें दिल्ली से दून तक का सफर नॉनस्टॉप तय करेंगी, साथ ही दून से दिल्ली जाते वक्त किसी स्टॉपेज पर नहीं रुकेंगी। इससे यात्रियों का सफर आसान होगा। यात्री कम समय में देहरादून से दिल्ली पहुंच सकेंगे।
रोडवेज के देहरादून डिपो के सहायक महाप्रबंधक केपी सिंह ने कहा कि हम यात्रियों का सफर सुखद बनाने के लिए नई योजनाओं पर काम कर रहे हैं। पिछले दिनों हुए ट्रायल के नतीजे काफी बेहतर रहे। इसे देखते हुए अब दिल्ली से देहरादून के बीच चलने वाली सभी वोल्वो बसों को नॉन स्टॉप चलाए जाने का निर्णय लिया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 19 फरवरी
Next: टिहरी झील में नहीं पर्याप्त सुविधाएं

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

प्रारंभिक बाल विकास को मजबूत बनाने के लिए महिला सशक्तिकरण विभाग और दोस्त लर्निंग फाउंडेशन के बीच समझौता

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-01 at 15.25.57_11zon
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री ने 276 नवचयनित अभ्यर्थियों को बांटे नियुक्ति पत्र

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री ने बालिकाओं के साथ प्रधानमंत्री के मन की बात के 134 वें संस्करण को सुना

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान के तहत पांच दिवसीय कार्यक्रम शुरू
  • द्वाराहाट पुलिस ने गुमशुदा युवक को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंपा
  • आईएमपीसीएल मोहान के निजीकरण पर उपपा ने उठाए सवाल, आदेश रद्द करने की मांग
  • अग्निवीर परीक्षा और विवि परीक्षा एक ही दिन होने पर एबीवीपी ने किया प्रदर्शन
  • एचपीवी टीकाकरण अभियान में राज्य में अल्मोड़ा जिला प्रथम
  • ‘नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन’ सीमांत क्षेत्रों में नए विश्वास, पर्यटन और रोजगार का बनेगा माध्यम- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.