Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • रियल एस्टेट कारोबारी को ग्रामीणों ने समझा मुर्गी चोर, खंभे में बांधकर उतारा मौत के घाट
  • राष्ट्रीय

रियल एस्टेट कारोबारी को ग्रामीणों ने समझा मुर्गी चोर, खंभे में बांधकर उतारा मौत के घाट

RNS INDIA NEWS 18/02/2022
default featured image

कोलकाता (आरएनएस)। कोलकाता के परगना जिले के बरुईपुर इलाके में संदिग्ध परिस्थितियों में एक कारोबारी को लोगों ने चोर समझकर पीट-पीटकर मार डाला। पुलिस के अनुसार, मरने वाला अविक मुखर्जी रियल एस्टेट कारोबारी बताया जा रहा है। ग्रामीणों ने उसे बकरी और मुर्गी चोर समझ लिया था और खंभे पर बांधकर बुरी तरह पीटा। वहीं, मरने वाले की पहचान वालों ने बताया कि अविक को जानबूझकर मारा गया है क्योंकि उसने महंगे कपड़े पहने हुए थे और वह डेढ़ लाख की बाइक पर सवार था। पुलिस को मामला लिंचिंग से जुड़ा लग रहा है। मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 35 वर्षीय अविक मुखर्जी की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना शुक्रवार तडक़े की बताई जा रही है। गांव में किसी शख्स की पिटाई की सूचना पर पुलिस ने बेगमपुर गांव पहुंचकर उसे बचाया। उस वक्त अविक को एक लैम्प पोस्ट से बांध दिया गया था और स्थानीय लोग उसकी पिटाई कर रहे थे। ग्रामीणों ने दावा किया है कि उसे चोर समझ लिया गया था। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि पिछले कुछ हफ्तों में गांव में कई बकरियां और मुर्गी चोरी हो गए हैं और वे अपराधियों की तलाश में थे।

दक्षिण कोलकाता के नेताजी नगर इलाके में रहने वाले अविक मुखर्जी अपनी बचपन की दोस्त प्रियंका सरकार के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर बेगमपुर गांव पहुंचे थे। जांच में शामिल पुलिस अधिकारियों ने बताया कि तडक़े करीब दो बजे हुई इस घटना में प्रिंयका को कोई खरोंच नहीं आई है। पुलिस मामले को संदेह की नजर से देख रही है।
पुलिस प्रियंका से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या लिंचिंग किसी भी तरह से उसके (अविक) के व्यापार से तो नहीं जुड़ी हुई है क्योंकि हाल के वर्षों में बरुईपुर में रियल एस्टेट व्यापार में तेजी देखी गई है।
वहीं, अविक के एक दोस्त अर्पण गुहा ने संवाददातों को बताया कि अविक ने महंगे कपड़े पहने थे और उसकी मोटरसाइकिल की कीमत 1.5 लाख रुपये से ज्यादा है। कोई उसे चोर कैसे समझ सकता है? हमें संदेह है कि उसकी हत्या की गई है। मुखर्जी के परिवार ने पुलिस को यह भी बताया कि उन्हें साजिश का संदेह है। प्रिंयका सरकार की मां श्यामली ने बताया कि मेरी बेटी और अविक बचपन से दोस्त थे। उसे रात में बाहर जाने की आदत थी। हमने कई बार उसे रोकने की कोशिश की। मुझे नहीं पता कि वह अविक के साथ बरुईपुर क्यों गई?

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पंजाब में कांग्रेस ने जारी किया घोषणापत्र, नवजोत सिंह सिद्धू का पंजाब मॉडल हावी
Next: विलुप्त प्रजाति के गिद्ध का कंकाल मिला

Related Post

default featured image
  • राष्ट्रीय

बहू की करतूत से परेशान ससुर: 80 साल के बुजुर्ग ने मेट्रो के सामने लगाई छलांग

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
WhatsApp Image 2026-02-01 at 20.03.24_11zon
  • अर्थ जगत
  • राष्ट्रीय

केंद्रीय बजट 2026-27: विकास की रफ्तार पर जोर, आम आदमी को मिली सीमित राहत

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
default featured image
  • राष्ट्रीय

साल में पांच बार यातायात नियम तोड़े तो तीन महीने के लिए निलंबित हो सकता है लाइसेंस

RNS INDIA NEWS 22/01/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 02 फरवरी
  • सेवा ही राजनीति का सबसे सशक्त माध्यम : कोश्यारी
  • गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में हुई साल की तीसरी बर्फबारी
  • स्थायी राजधानी गैरसैंण समिति ने रैली निकाली और प्रदर्शन किया
  • सकल हिंदू एकता मंच की ओर से विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित
  • भूखंडों का स्वामित्व दर्ज कराने के लिए प्रशासन ने बढ़ाई 15 दिन की समय सीमा

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.