Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • अंतरराष्ट्रीय
  • यूक्रेन में फंसे भारतीयों की मदद के लिए आगे आई एयर इंडिया, इस तारीख से शुरू करेगी उड़ानें
  • अंतरराष्ट्रीय

यूक्रेन में फंसे भारतीयों की मदद के लिए आगे आई एयर इंडिया, इस तारीख से शुरू करेगी उड़ानें

RNS INDIA NEWS 18/02/2022
rns featured image new

नई दिल्ली (आरएनएस)। यूक्रेन में बिगड़ते हालात के बीच एयर इंडिया ने बड़ा कदम उठाया है। एयर इंडिया ने शुक्रवार को ऐलान किया कि वह इस महीने के अंत में भारत और यूक्रेन के बीच तीन उड़ानें संचालित करेगी। यह बयान ऐसे समय में आया है जब अमेरिका और उसके नाटो सहयोगियों ने यूक्रेन पर रूसी आक्रमण की संभावना की चेतावनी दी है। विमानन कंपनी ने बताया कि ये उड़ानें 22, 24 और 26 फरवरी को यूक्रेन रवाना की जाएंगी। रूस ने नौसेना अभ्यास के लिए काला सागर में युद्धपोत भेजने के अलावा यूक्रेन से सटी सीमा पर लगभग एक लाख सैनिक तैनात कर रखे हैं, जिससे यूक्रेन पर रूस के संभावित हमले को लेकर नाटो देशों की चिंताएं बढ़ गई हैं। हालांकि, रूस यूक्रेन पर हमले की किसी भी योजना से लगातार इनकार करता आ रहा है। गौरतलब है कि विदेश मंत्रालय ने यूक्रेन में फंसे भारतीयों को जरूरी सूचना एवं मदद उपलब्ध कराने के लिए बुधवार को एक कंट्रोल रूम स्थापित किया था।
इसके अलावा, यूक्रेन स्थित भारतीय दूतावास ने पूर्वी यूरोपीय देश में भारतीयों की मदद के लिए 24 घंटे की हेल्पलाइन भी स्थापित की है। टाटा समूह के स्वामित्व वाली एयर इंडिया ने ट्विटर पर बताया कि वह भारत और यूक्रेन के बॉरिस्पिल अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के बीच 22, 24 और 26 फरवरी को तीन उड़ानें संचालित करेगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दो सगे भाइयों को स्विफ्ट कार ने रौंदा, दोनों की मौके पर मौत
Next: ईडी ने दाऊद के भाई इकबाल कासकर को किया गिरफ्तार, कोर्ट ने 7 दिन की कस्टडी में भेजा

Related Post

rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

वियतनाम के द्वीप के पास भारतीय पर्यटकों की नाव पलटी, 15 की मौत

RNS INDIA NEWS 11/07/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

मोजतबा खामेनेई के रूस में इलाज की अटकलें, आधिकारिक पुष्टि नहीं

RNS INDIA NEWS 16/03/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय

महंगी पड़ेगी ट्रंप की दोस्ती, रूस से तेल न खरीदने की शर्त से भारत में बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम

RNS INDIA NEWS 10/02/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जुलाई
  • फर्जी आईपीएस बनकर करोड़ों के सपने बेचने वाला यशोवर्धन गिरफ्तार
  • 2031 तक पूरा करें लखवाड़ बांध परियोजना का निर्माण: मुख्य सचिव
  • शक्ति नहर में डूबे युवक का पांच दिन बाद मिला शव
  • हरेला पर हरिद्वार पुलिस ने शुरू किया 10 हजार पौधारोपण का अभियान
  • शैक्षिक प्रगति ही संस्थान की उन्नति का मूल आधार: कुलपति
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.