Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • सेल्फी लेने के चक्कर में दो युवक गंगनहर में डूबे
  • हरिद्वार

सेल्फी लेने के चक्कर में दो युवक गंगनहर में डूबे

RNS INDIA NEWS 18/02/2022
rns featured image new

रुडक़ी (आरएनएस)। उत्तराखण्ड के  मसूरी घूमने जा रहे कार सवार युवकों का ग्रुप शुक्रवार सुबह सोलानी पार्क पहुंचा। वहां उन्होंने सेल्फी लेना शुरू कर दिया। जहां दो दोस्त सेल्फी लेने के चक्कर में अपना संतुलन खो बैठे और गंगनहर में डूबकर लापता हो गए। शोर शराबा होने पर राहगीर और पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। युवकों की तलाश को गंगनहर में तलाशी अभियान चलाया गया। मामले की जानकारी पाकर परिजन रुडक़ी पहुंचे और पुलिस से मामले को लेकर जानकारी जुटाई।

संदीप (22) निवासी निकट झंकार वाली गली बागपत और भरत (21) निवासी मेरठ अपने दोस्तों के साथ बागपत से शुक्रवार सुबह कार से मसूरी घूमने के लिए जा रहे थे। सुबह के वक्त सभी दोस्त कार में सवार होकर सोलानी पार्क के पास पहुंचे। वहां उन्होंने सेल्फी लेना शुरू कर दिया। संदीप और भरत गंगनहर किनारे सेल्फी लेने लगे। इस बीच दोनों अपना संतुलन खो बैठे और गंगनहर में जा गिरे। दोस्तों को डूबता देख साथी अभिषेक और राकेश ने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर शराबा सुनकर राहगीर मौके पर पहुंचे। वहीं सूचना पाकर पुलिस भी सोलानी पार्क पहुंच गई। लेकिन तब तक संदीप और भरत गंगनहर में डूबकर लापता हो चुके थे। पुलिस ने गोताखोरों को मौके पर बुलाया। एसडीआरएफ की टीम ने युवकों की तलाश को गंगनहर खंगाली। लेकिन युवकों का कहीं कुछ पता नहीं चल पाया। सिविल लाइंस कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक दीप कुमार ने बताया कि परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार युवकों का ग्रुप बागपत से कार में सवार होकर मसूरी घूमने के लिए आया था। इस दौरान सोलानी पार्क के पास सेल्फी के दौरान यह हादसा हुआ। युवकों की गंगनहर में तलाश की जा रही है। बता दें कि 8 फरवरी को भी सहारनपुर के दो युवक सोलानी पार्क के पास गंगनहर में सेल्फी लेने के दौरान गंगनहर में डूबकर लापता हो गए थे। 9 दिन बाद दोनों युवकों के शव गंगनहर से बरामद किए गए थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भारत के कुल कोविड-19 टीकाकरण कवरेज ने 174.64 करोड़ के स्तर को पार किया
Next: दो सगे भाइयों को स्विफ्ट कार ने रौंदा, दोनों की मौके पर मौत

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

हरेला पर हरिद्वार पुलिस ने शुरू किया 10 हजार पौधारोपण का अभियान

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

शैक्षिक प्रगति ही संस्थान की उन्नति का मूल आधार: कुलपति

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

हरेला केवल एक लोक पर्व नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति आस्था, कृतज्ञता और संरक्षण का प्रतीक: सतपाल महाराज

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जुलाई
  • फर्जी आईपीएस बनकर करोड़ों के सपने बेचने वाला यशोवर्धन गिरफ्तार
  • 2031 तक पूरा करें लखवाड़ बांध परियोजना का निर्माण: मुख्य सचिव
  • शक्ति नहर में डूबे युवक का पांच दिन बाद मिला शव
  • हरेला पर हरिद्वार पुलिस ने शुरू किया 10 हजार पौधारोपण का अभियान
  • शैक्षिक प्रगति ही संस्थान की उन्नति का मूल आधार: कुलपति
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.