Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • शोपीस बनीं लाखों की लागत से लगीं एलईडी स्क्रीन
  • टिहरी

शोपीस बनीं लाखों की लागत से लगीं एलईडी स्क्रीन

RNS INDIA NEWS 18/02/2022
default featured image

नई टिहरी। टिहरी झील क्षेत्र कोटी में पर्यटकों के मनोरंजन और उन्हें क्षेत्र की अहम जानकारियां देने के लिए लाखों की लागत से लगी तीन एलईडी स्क्रीन बिजली का कनेक्शन कटने से शोपीस बनी हुई हैं। शुरूआती दौर में कुछ दिन चलने के बाद ये स्क्रीनें अब मात्र पर्यटकों का मुंह चिढ़ाने का काम कर रही हैं। बोट यूनियन के इनका संचालन बेरोजगार युवाओं को देने की बात कही है।
सालों बाद भी टिहरी झील क्षेत्र में जहां सुविधाओं का टोटा बना हुआ है। वहीं सरकारी महकमे यहां लगे संसाधनों का लाभ भी पर्यटकों को नहीं दे पा रहे हैं। 2019 में निर्माण निगम के माध्यम से पर्यटकों के मनोरंजन और उन्हें क्षेत्र के पर्यटन सहित अहम जानकारियां देने के लिए लगाई गईं तीन एलईडी स्क्रीनें शोपीस बनी हुई हैं। निर्माण निगम ने शुरुआत में कुछ दिनों तक ट्रायल के तौर पर इन्हें चलाया। बाद में बिजली का कनेक्शन कटने के कारण यह स्क्रीनें ठप हो गईं। स्क्रीनों को चलाने की जिम्मेदारी पर्यटन विभाग को दी गई, लेकिन यह स्क्रीनें नहीं चल पाईं। श्री गंगा भागीरथी बोट यूनियन के संरक्षक कुलदीप पंवार का कहना है कि स्क्रीनों के सुचारू संचालन के लिए बेरोजगार यूनियन के युवाओं को इसकी जिम्मेदारी दी जानी चाहिए।

क्या कहता है पर्यटन विभाग:
साहसिक पर्यटन अधिकारी सोबन सिंह राणा का कहना है कि शुरू में स्क्रीनों को चलाया गया। निर्माण निगम के बिजली का कनेक्शन कटवाने के बाद से यह स्क्रीनें नहीं चली हैं। अब इसकी जिम्मेदारी टाडा को दी जा रही है।

क्या कहता है टाडा:
टिहरी झील विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण (टाडा) के विपणन अधिकारी नवीन नेगी का कहना है कि स्क्रीनों की संचालन की जिम्मेदारी पर्यटन विभाग के पास है। बिजली का कनेक्शन न होने के कारण स्क्रीनें बंद हैं। जल्द ही स्क्रीनों के संचालन की जिम्मेदारी उन्हें मिलने वाली है। कनेक्शन लगवाकर इन्हें शुरू किया जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: 38 दोषियों को फांसी की सजा
Next: डेयरी में कार्यरत युवक ने की आत्महत्या

Related Post

default featured image
  • टिहरी

सीएचसी प्रतापनगर के प्रभारी चिकित्साधिकारी पर अनियमितता का आरोप

RNS INDIA NEWS 29/01/2026 0
default featured image
  • टिहरी

छह साल के लिए गर्भगृह में विराजमान हुई मां ज्वाल्पा

RNS INDIA NEWS 24/01/2026 0
default featured image
  • टिहरी

वसंत पंचमी के पर्व पर सभी ऊंची पहाड़ियों ने बर्फ की सफेद चादर ओढ़ी

RNS INDIA NEWS 23/01/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 फरवरी
  • बाड़ेछीना के पास सड़क हादसा, स्कूटी सवार युवक की मौके पर मौत
  • ज्योतिर्मठ में ध्वस्त होंगे भू धंसाव के समय जर्जर हुए 55 भवन, टेक्निकल टीम ने किया सर्वे
  • यूजीसी नियमों के विरोध में राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
  • मार्शल आर्ट में उत्तराखंड का भविष्य उज्जवल : रेखा आर्या
  • कार रेंटल सेंटर पर छापा, निजी वाहनों की चाबियां जब्त

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.