Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • चुनावी रंजिश में गोली मारने वाला मुख्यारोपी गिरफ्तार
  • हरिद्वार

चुनावी रंजिश में गोली मारने वाला मुख्यारोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 18/02/2022
default featured image

रुड़की। खानपुर के गिद्धावाली में चुनावी रंजिश के चलते गोली मारकर किसान को घायल करने के मामले के मुख्यारोपी विशाल को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके पास से घटना में प्रयुक्त तमंचा और खाखो बरामद हुआ। विधानसभा चुनाव में गिद्धावाली के अजीत और प्रीतम अलग-अलग प्रत्याशियों का समर्थन कर रहे थे। 14 फरवरी को मतदान पूरा होने के बाद अपने-अपने प्रत्याशी की जीत के दावे को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई थी। इस पर दोनों पक्ष लाठी डंडे लेकर आमने-सामने आ गए थे। आरोप है कि झगड़े के दौरान प्रीतम के बेटे विशाल ने तमंचे से गोली चला दी थी। गोली लगने से अजीत घायल हो गया था। फिलहाल उसका अस्पताल में उपचार चल रहा है। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों को नामजद कर मुकदमा दर्ज किया था। इस दौरान आरोपी पक्ष फरार हो गया था। खानपुर एसओ संजीव थपलियान के नेतृत्व में बनी टीम उनकी गिरफ्तारी के प्रयास कर रही थी। देर शाम टीम ने दबिश देकर गोली मारने के मुख्यारोपी विशाल पुत्र प्रीतम को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उसकी निशानदेही पर गोली चलाने में प्रयुक्त तमंचा और खोखा बरामद किया है। एसओ थपलियाल ने बताया कि मेडिकल कराने के बाद विशाल को कोर्ट में पेश कर वहां से जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में एसआई नवीन चौहान, विकास रावत, सिपाही अनिल कुमार, गोविंद सिंह और कुलदीप शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मौसम के मिजाज से गेहूं और आलू की फसल पर खतरा
Next: खनन का विरोध करने पर आश्रम के महंत पर ट्रैक्टर चढ़ाने का प्रयास

Related Post

default featured image
  • हरिद्वार

सेवा ही राजनीति का सबसे सशक्त माध्यम : कोश्यारी

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
default featured image
  • हरिद्वार

कॉलोनी काटने और साझेदारी का झांसा देकर 66.70 लाख ठगे

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
default featured image
  • हरिद्वार

सिडकुल क्षेत्र में मोबाइल झपटने वाले तीन युवक गिरफ्तार, 6 मोबाइल बरामद

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सेवा ही राजनीति का सबसे सशक्त माध्यम : कोश्यारी
  • गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में हुई साल की तीसरी बर्फबारी
  • स्थायी राजधानी गैरसैंण समिति ने रैली निकाली और प्रदर्शन किया
  • सकल हिंदू एकता मंच की ओर से विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित
  • भूखंडों का स्वामित्व दर्ज कराने के लिए प्रशासन ने बढ़ाई 15 दिन की समय सीमा
  • जी रामजी योजना विकसित भारत की अवधारणा के लिए सराहनीय निर्णय : रेखा आर्या

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.