Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तर प्रदेश
  • यूपी में उच्च गुणवत्ता के नकली नोट जब्त, 2 गिरफ्तार
  • उत्तर प्रदेश

यूपी में उच्च गुणवत्ता के नकली नोट जब्त, 2 गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 17/02/2022
default featured image

सहारनपुर (आरएनएस)। उत्तर प्रदेश पुलिस ने सहारनपुर के नकुड़ क्षेत्र से 28,000 रुपये मूल्य के 500 और 2,000 रुपये के नकली भारतीय मुद्रा नोट जब्त किए हैं। मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। नोटों को उच्च गुणवत्ता का बताया जा रहा है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) सहारनपुर, आकाश तोमर ने कहा कि ये सामान्य प्रिंटआउट नहीं हैं बल्कि उच्च गुणवत्ता वाले नोट हैं जिन्हें आसानी से असली के रूप में पारित किया जा सकता है। अन्य जिलों में भी इसी तरह की जब्ती की खबरें हैं। मैंने रायबरेली जिले में मेरे समकक्ष से संपर्क किया, जहां नकली मुद्राएं भी जब्त की गईं। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि मुद्रा का संबंध पाकिस्तान और बांग्लादेश से हो सकता है।
उनके अनुसार, रविवार को रायबरेली में एक युवक को 500 रुपये के 20 ऐसे करेंसी नोट ले जाते हुए पुलिस ने पकड़ा था। इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार कर एनएसए के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस का दावा है कि नोटों के स्रोत के बारे में कुछ और सुराग मिले हैं, लेकिन जारी जांच का हवाला देते हुए कुछ और बताने से इनकार कर दिया। एसएसपी ने कहा कि हमने आगे की जांच के लिए कुछ नमूने बैंकों को भेजे हैं। उनके आकलन से हमें जांच में अधिक सटीकता के साथ आगे बढऩे में मदद मिलेगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भारत आसानी से 6 विकेट से जीता, सीरीज में मिली 1-0 की बढ़त
Next: फर्जी डॉक्टर बन की 17 शादियां, अब पहुंचा जेल

Related Post

default featured image
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

महाकुंभ: प्रयागराज, उत्तर प्रदेश पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

RNS INDIA NEWS 09/02/2025 0
default featured image
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड

सीएम धामी को दिया प्रयागराज, यूपी में होने वाले महाकुंभ मेले का निमंत्रण

RNS INDIA NEWS 12/12/2024 0
judge hammer
  • उत्तर प्रदेश
  • राष्ट्रीय

तीन साल की बालिका के साथ दुष्कर्म के आरोपी ताऊ को मिली फांसी की सजा, 1 लाख का जुर्माना

RNS INDIA NEWS 05/08/2024 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • तीन उद्योगों को अंतिम नोटिस जारी, आवंटन निरस्त होगा
  • रोड कटिंग शर्तों का उल्लंघन, यूपीसीएल की अनुमति निरस्त
  • अंकिता भंडारी के लिए न्याय की मांग को लेकर किया प्रदर्शन
  • फीचर फिल्म ‘माँ सुरकण्डा’ का पोस्टर लोकार्पित
  • एक साल में ही उखड़ गया संग्राली मोटर मार्ग का डामर
  • जनप्रतिनिधियों ने जल जीवन मिशन की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.