Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • फर्जी डॉक्टर बन की 17 शादियां, अब पहुंचा जेल
  • राष्ट्रीय

फर्जी डॉक्टर बन की 17 शादियां, अब पहुंचा जेल

RNS INDIA NEWS 17/02/2022
rns featured image new

नई दिल्ली (आरएनएस)। ओडिशा का बिंदू प्रकाश स्वैन चर्चा का विषय बना हुआ है। 38 साल में 7 राज्यों में 14 शादी करने वाला बिंदू प्रकाश अब न्यायिक हिरासत में है। पूछताछ के बाद पता चला है कि इसने 17 शादियां की हैं। बताया गया है कि नकली डॉक्टर बन तीन और महिलाओं को अपने प्रेम जाल में फंसाया था। इस शख्स का धोखाधड़ी का स्तर इतना बड़ा रहा कि इसने अपने पास कई सारे पैन कार्ड और एटीएम कार्ड रखे। पुलिस ने अभी तक उससे 11 एटीएम कार्ड जब्त कर लिए हैं। पुलिस जांच में सामने आया है कि बिंदू प्रकाश ने अभी तक दिल्ली की तीन, असम की तीन, मध्य प्रदेश और पंजाब की दो, छत्तीसगढ़, झारखंड और यूपी की एक महिला को धोखा दिया है। इन सभी से पहले पहचान छिपाकर शादी और फिर पैसे ऐंठकर निकल लिया।
जांच में ये भी पता चला है कि इस शख्स ने 30 से 40 साल की उम्र वाली महिलाओं को अपना निशाना बनाया। इनमें ज्यादातर ऐसी रहीं जिनकी या तो शादी टूट चुकी थी या फिर किसी साथी का इंतजार कर रही थीं। ये सभी महिलाएं काफी ज्यादा पढ़ी लिखी थीं। कोई टीचर थी, कोई वकील तो कोई डॉक्टर।
पुलिस के मुताबिक, डॉन जुआन उर्फ रमेश वैवाहिक वेबसाइटों के जरिये महिलाओं से दोस्ती करता था। उसने अब तक 17 शादी की, लेकिन आखिरी शादी में वह फंस गया। महिला को उसकी पहली शादी की भनक लग गई और 5 जुलाई 2021 को उसने भुवनेश्वर के ही महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई, फिर उसकी पोल खुल गई। फिर इस साल फरवरी में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के लिए बता दें कि बिंदू प्रकाश स्वैन ने साल 1982 में सबसे पहले शादी की थी। वहीं उसकी आखिरी शादी 2021 में रही। उसका कहना है कि उसने हर महिला से शादी नहीं की है और वो सही मायनों में एक डॉक्टर है, लेकिन सभी सबूत अभी उसके खिलाफ हैं। इस सब के अलावा ओडिशा के ही एक छात्र ने उस पर आरोप लगा दिया है कि बिंदू द्वारा उसे 18 लाख का चूना लगाया गया है। ये चूना ये कहकर लगाया गया कि छात्र को मेडिकल कॉलेज में सीट दिलवा दी जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: यूपी में उच्च गुणवत्ता के नकली नोट जब्त, 2 गिरफ्तार
Next: शादी नहीं होने से था परेशान, आजिज आकर 27 साल के शख्स ने किया आत्मदाह

Related Post

WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अखबार में खाना परोसने पर होगी कार्रवाई, खाद्य कारोबारियों को चेतावनी

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सीजेआई ने पांच नए जजों को दिलाई शपथ, सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या हुई 37

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • चलती कार में लगी आग, पुलिस की मदद से टला बड़ा हादसा
  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.