Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • वेतन नहीं मिला तो रोडवेज कर्मी 21 फरवरी से करेंगे कार्य बहिष्कार
  • नैनीताल

वेतन नहीं मिला तो रोडवेज कर्मी 21 फरवरी से करेंगे कार्य बहिष्कार

RNS INDIA NEWS 17/02/2022
default featured image

हल्द्वानी। उत्तराखंड परिवहन निगम कर्मियों को दो माह से वेतन नहीं मिला है। गुरुवार को रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद से जुड़े कर्मचारियों ने काठगोदाम डिपो परिसर में प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन किया। साथ ही मंडल प्रबंधक संचालन के दफ्तर में ज्ञापन सौंपा। वेतन भुगतान न होने पर 21 फरवरी से सामूहिक कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी है। संगठन के क्षेत्रीय अध्यक्ष जगदीश चंद्र कांडपाल ने बताया कि दिसम्बर और फरवरी माह के वेतन का भुगतान नहीं हुआ। अब फरवरी माह भी समापन की ओर बढ़ रहा है। समय पर वेतन न मिलने की वजह से कर्मचारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि निगम प्रबंधन कर्मियों को भुगतान करने में देरी कर रहा है। वहीं अनुबंधित बस मालिकों को नियमित रूप से भुगतान किया जा रहा है। उन्होंने विधानसभा चुनाव की आचार संहिता की आड़ में कर्मचारियों का उत्पीड़न किए जाने का आरोप भी प्रबंधन पर लगाया है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि अगर जल्द वेतन नहीं दिया गया तो 21 फरवरी को कुमाऊं क्षेत्र की सभी शाखाओं की ओर से कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया जाएगा। अगर आंदोलन के बीच द्वेष भावना से प्रबंधन ने किसी भी कार्रवाई को अंजाम दिया तो कार्य बहिष्कार उग्र आंदोलन में बदल जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: चमोली में फिर डोली धरती
Next: पेट्रोल-डीजल के भाव बढ़ने की सम्भावना

Related Post

default featured image
  • नैनीताल

भोजनमाताओं ने सरकार से 18 हजार न्यूनतम वेतन मांगा

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0
default featured image
  • नैनीताल

बजट 2026 में न विजन, न समाधान : यशपाल आर्य

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
default featured image
  • नैनीताल

कूड़ा निस्तारण के नैनीताल पालिका को एक करोड़ और मंडी परिषद को चुकाने होंगे 57 लाख रुपये

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 फरवरी
  • पर्यटन में उत्तराखंड ने बनाया नया कीर्तिमान, 2025 में छह करोड़ से अधिक पर्यटक पहुंचे
  • उत्तराखंड में पर्वतारोहण को नई उड़ान.. 83 प्रमुख हिमालयी चोटियां पर्वतारोहियों के लिए खुलीं
  • मामूली विवाद में चाकू से हमला, तीन युवक घायल
  • क्रेडिट कार्ड लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर 2.35 लाख ठगे
  • हाईवे पर विज्ञापन चिपकाए, नौ के खिलाफ एफआईआर दर्ज

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.