Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • 9 दिन बाद मिले गंगनहर में डूबे यूपी के दो युवकों के शव
  • हरिद्वार

9 दिन बाद मिले गंगनहर में डूबे यूपी के दो युवकों के शव

RNS INDIA NEWS 16/02/2022
rns featured image new

रुड़की। यूपी के दो युवकों के शव नौ दिन बाद गंगनहर से बरामद किए गए। बच्चों के शव मोर्चरी में देखकर परिजन फूट फूटकर रोने लगे। जहां लोगों और परिचितों ने बिलखते परिजनों को सांत्वना देकर चुप कराया। सहारनपुर निवासी मोहित आहूजा (31) पुत्र राकेश आहूजा, मोहित सचदेवा (31) पुत्र स्व. दवेता अपने साथियों के साथ कार से रुड़की की ओर घूमने आए थे। आठ फरवरी की सुबह करीब पांच बजे के आसपास युवकों का ग्रुप कार में सवार होकर सोलानी पार्क पहुंचा था। वहां का नजारा देखकर युवकों का ग्रुप सेल्फी ले रहा था। इस दौरान मोहित आहूजा और मोहित सचदेवा का संतुलन बिगड़ गया और वह गंगनहर में डूबने लगे थे।
अन्य साथियों ने मोहित आहूजा और मोहित सचदेवा को बचाने के लिए गंगनहर में छलांग लगाई थी। लेकिन गंगा के तेज बहाव में सभी युवक बहने लगे थे। कांस्टेबल रघुवीर सिंह ने गंगनहर में रस्सी फेंक कर राहगीरों की मदद से रोहित आहूजा पुत्र राकेश आहूजा को सकुशल गंगनहर से बाहर निकाल लिया था।
लेकिन मोहित आहूजा और मोहित सचदेवा गंगनहर में डूबकर लापता हो गए थे। सिविल लाइंस इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि मोहित आहूजा का शव लिब्बरहेड़ी गंगनहर से और मोहित सचदेवा का शव आसफनगर झाल से बरामद किया गया है। दोनों युवकों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेजा गया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: हर्षोल्लास व श्रद्धा के साथ मनाई गई संत रविदास जयंती
Next: अब नई सरकार से बेहतर सड़क की सुविधा की आस

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
  • मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस
  • धूमधाम से मनाया ज्ञानोदय उमावि डुंगरा का स्थापना दिवस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.