Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • संतों में दिखा मतदान के प्रति उत्साह
  • हरिद्वार

संतों में दिखा मतदान के प्रति उत्साह

RNS INDIA NEWS 15/02/2022
rns featured image new

हरिद्वार। हरिद्वार नगर सीट पर संतों में मतदान को लेकर खासा उत्साह देखा गया। जगदगुरु शंकराचार्य राजराजेश्वराश्रम ने हरिराम इंटर कालेज में बनाए गए बूथ में मतदान किया। जूना आखाड़ा पीठाधीश्वार आचार्य महामंडलेश्वर अवधेशानंद गिरी ने भी इसी बूथ पर मतदान किया। निरंजनीपीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर कैलाशानंद गिरी, अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्र पुरी ने अखाड़े के संतों के साथ अपन मताधिकार का प्रयोग किया।

मतदान के बाद जगदगुरु शंकराचार्य राजराजेश्वराश्रम ने कहा कि राज्य में योग्य सरकार बनाने के लिए सभी को मतदान में भाग लेना चाहिए। संत भी आश्रमों से बाहर निकलकर मतदान कर रहे हैं। आचार्य महामंडलेश्वर अवधेशानंद ने कहा कि भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र है और हम संत सनातन धर्म का प्रतिनिधित्व करते हैं। सशक्त भारत के लिए मतदान करके अच्छे योग्य व्यक्ति का चनय किया जाना चाहिए। यह अधिकार भारत का संविधान देश के नागरिकों को देता है। श्रीमहंत रविंद्र पुरी ने कहा कि लोकतंत्र के इस महापर्व में सभी मतदाताओं को अपनी जिम्मेदारी समझते हुए मतदान करना चाहिए। जूना अखाड़े के महामंत्री श्रीमहंत हरि गिरी ने मतदान के बाद कहा कि उत्तराखंड में पलायन को रोकने और विकास को लेकर उन्होंने मतदान किया।

उधर, सप्तऋषि चुंगी के निकट बने पोलिंग बूथ में गायत्री परिवार प्रमुख डॉ. प्रणव पण्ड्या, शैलदीदी आदि ने विधानसभा चुनाव में अपने मौलिक मताधिकार का प्रयोग किया। उन्होंने राष्ट्रहित में मजबूत सरकार के लिए मतदान हेतु अपना वोटिंग अधिकार का उपयोग करने का आह्वान किया। डॉ. पण्ड्या ने कहा कि सशक्त व समर्थ राष्ट्र के लिए हर किसी को अपना मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए। डॉ. पण्ड्या ने कहा कि भारत के नागरिकों को जागरूक होने की जरूरत है, जिससे तंत्र अपनी जिम्मेदारियों को निष्ठापूर्वक निर्वहन करें। डॉ. पण्ड्या ने युवाओं को अपने नागरिक कर्तव्यों का पालन करने एवं चुनावी माहौल में अपने विवेक के अनुसार कार्य करने की अपील की। शांतिकुंज के व्यवस्थापक महेंद्र शर्मा, शिवप्रसाद मिश्र सहित अंतेवासी कार्यकर्ताओं ने प्रातः से ही मतदान केंद्र पहुंच कर अपना मताधिकार का प्रयोग किया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: फेसबुक पर की पोलिंग बूथ के अंदर की फोटो अपलोड, वोटर के खिलाफ केस दर्ज
Next: मतदान की लाइन में लगे वृद्ध की हार्ट अटैक से मौत

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

सोमवती अमावस्या पर रेलवे का तोहफा, जम्मू से हरिद्वार के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.