Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • शाह को काले झंडे दिखाने जा रहे कांग्रेसी रोके
  • हरिद्वार

शाह को काले झंडे दिखाने जा रहे कांग्रेसी रोके

RNS INDIA NEWS 07/03/2026
rns featured image new

हरिद्वार(आरएनएस)।     केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के हरिद्वार दौरे के विरोध में शनिवार को जिला महानगर कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। इसके बाद शाह को काले झंडे दिखाने जा रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने तुलसी चौक पर रोककर हिरासत में ले लिया। पार्टी कार्यकर्ता हाथों में ‘अमित शाह गो बैक’ के पोस्टर थामे थे। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग और स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मुरली मनोहर ने कहा कि शाह को देवभूमि की जनता को बताना चाहिए कि भारत में अमेरिकी दखल पर केंद्र सरकार चुप क्यों है? अंकिता भंडारी हत्याकांड से कथित तौर पर जुड़े ‘वीआईपी’ की गिरफ्तारी अब तक क्यों नहीं हुई? हरिद्वार में कुछ नेताओं के संरक्षण में चल रही नशे की तस्करी पर कार्रवाई कब होगी? शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का अपमान क्यों किया जा रहा है? इस पर भी गृहमंत्री को जवाब देना चाहिए। उन्होंने हरिद्वार के एक विधायक की संपत्ति की जांच कराने की मांग भी उठाई। वरिष्ठ नेता महेश प्रताप राणा और महानगर कांग्रेस महासचिव राजीव भार्गव ने आरोप लगाया कि शाह की रैली में सरकारी तंत्र का दुरुपयोग किया गया है। इस दौरान एनएसयूआई महानगर अध्यक्ष याज्ञिक वर्मा, वरिष्ठ नेता सीपी सिंह, यूथ कांग्रेस के जिला महासचिव शुभम जोशी, पूर्व अध्यक्ष नितिन तेश्वर, पार्षद हिमांशु गुप्ता, आशु श्रीवास्तव, अरुण चौहान, सतेंद्र वर्मा, आशीष पंवार, ऋषभ वशिष्ठ, सत्यम शर्मा और सोनू शर्मा मौजूद रहे।पुलिस से बचकर महानगर अध्यक्ष ने लगाई दौड़तुलसी चौक पर पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए पुलिस ने बैरिकेडिंग की थी। इसी दौरान महानगर अध्यक्ष अमन गर्ग पुलिस से बचकर शंकराचार्य चौक की ओर दौड़ पड़े। उनके पीछे पार्षद सोहित सेठी और युवा कांग्रेस नेता उत्कर्ष वालिया भी दौड़े, लेकिन पुलिसकर्मियों ने कुछ ही दूरी पर तीनों को पकड़ लिया। बाद में सबको छोड़ा गया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 07 मार्च
Next: कार से तस्करी कर ले जा रहे थे गांजा, 02 गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

72 घंटे में बच्चा चोरी का खुलासा, छह सदस्यीय गिरोह गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.