Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • कांग्रेस प्रत्याशी सुमित समेत 100 समर्थकों पर मुकदमा
  • नैनीताल

कांग्रेस प्रत्याशी सुमित समेत 100 समर्थकों पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 14/02/2022
rns featured image new

हल्द्वानी। राजपुरा में बीते रविवार रात हंगामे के बाद पुलिस ने कांग्रेस प्रत्याशी सुमित हृदयेश समेत उनके 100 समर्थकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। यह कार्रवाई भाजपा जिला महामंत्री अनुसूचित मोर्चा रविन्द्र बाली की तहरीर पर की गई है। वहीं दूसरी ओर इसी मामले में कांग्रेस कार्यकर्ता विनोद कुमार की तहरीर पर क्रॉस मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार बीते रविवार रात राजपुरा में दो पक्षों में हंगामे की सूचना मिली थी। इस दौरान मौके पर पहुंचे तो भाजपा जिला महामंत्री अनुसूचित मोर्चा रविन्द्र बाली का आरोप था कि रात करीब 11 बजे वह चुनाव प्रचार कर जब घर पहुंचे तो कांग्रेस प्रत्याशी सुमित हृदयेश और उनके साथ करीब 100 लोग जिनमें में मलय बिष्ट, पिन्नू, जीत सिंह, त्रिलोक, मनीष कुमार, विशाल कुमार, विक्की, रवि शर्मा, हैप्पी माहेश्वरी आदि उनके घर घस आए। उनके मां, पत्नी, बहू, बच्चों से अभद्र व्यवहार करने के साथ उन्हें जान से मारने की धमकी दी। उन्हें फंसाने के शराब की कुछ बोतलें भी घर के पीछे गेट पर रख दी। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस कार्यकर्ता विनोद कुमार का आरोप है कि क्षेत्र के सभी लोग राजपुरा संतोषी माता मंदिर के पास पहुंचे तो वहां पर भाजपा कार्यकर्ता व राज्य मंत्री अजय राजौर, आकाश महरोत्रा, रविन्द्र बाली व मनोज कुमार ने वार्ड में चुनाव प्रभावित करने के उद्देश्य से शराब व पैसे बांट रहे थे। उन्होंने इसकी सूचनी एफएसटी को दी, टीम ने मौके पर शराब भी पकड़ी। एसएसपी पंकज भट्ट ने बताया दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पर्वतीय रूटों पर ठप रहीं बस सेवाएं, यात्री हुए परेशान
Next: कहीं ईवीएम का बटन नहीं दबा, कहीं वीवीपैट खराब

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

भिड़ंत के बाद खाई में गिरी टैक्सी और बुलेट, एक घायल

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

रामगाड़ के पास भू-धंसाव से नदी में समाया अल्मोड़ा हाईवे का एक हिस्सा

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

रामनगर, नैनीताल और हल्द्वानी के चार अपराधी छह माह के लिए जिलाबदर

RNS INDIA NEWS 11/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जुलाई
  • फर्जी आईपीएस बनकर करोड़ों के सपने बेचने वाला यशोवर्धन गिरफ्तार
  • 2031 तक पूरा करें लखवाड़ बांध परियोजना का निर्माण: मुख्य सचिव
  • शक्ति नहर में डूबे युवक का पांच दिन बाद मिला शव
  • हरेला पर हरिद्वार पुलिस ने शुरू किया 10 हजार पौधारोपण का अभियान
  • शैक्षिक प्रगति ही संस्थान की उन्नति का मूल आधार: कुलपति
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.