Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चम्पावत
  • सरयू नदी के बहा मजदूर, रेस्क्यू जारी
  • चम्पावत

सरयू नदी के बहा मजदूर, रेस्क्यू जारी

RNS INDIA NEWS 03/09/2020
rns featured image new

चम्पावत। विकास खंड बाराकोट में बौतड़ी घाट के पास टिन सेड निर्माण कार्य करने वाला एक मजदूर सरयू नदी के तेज बहाव में बह गया है। पुलिस प्रशासन ने रेस्क्यू अभियान शुरू कर अन्य थाना पुलिस को सूचना दे दी है। गुरुवार को सुबह बौतड़ी घाट के पास टिन सेड निर्माण का कार्य कर रहे दीवान सिंह सामंत (48) पुत्र मोहन सिंह सामंत निवासी मौकोट-बंगा बाराकोट पास में बहने वाली सरयू नदी में नहाने गए थे। बताया जा रहा है कि नदी का बहाव तेज होने के कारण दीवान का पैर फिसला और सरयू नदी के तेज बहाव में आकर डूब गया। घटना की सूचना देवेंद्र सिंह अधिकारी और नारायण राम ने च्युरानी के पूर्व प्रधान विनोद सिंह को दी। ग्रामीणों ने डूबे व्यक्ति की काफी देर तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चल पाया। एसओ मनीष खत्री ने बताया कि घटना स्थल पर पुलिस टीम ने खोजबीन कार्य शुरू कर दिया है। इसके अलावा उन्होंने पंचेश्वर और टनकपुर क्षेत्र थाना पुलिस को भी घटना की सूचना दे दी है। लड़ीधुरा शैक्षिक एवं सांस्कृतिक मंच के अध्यक्ष नगेन्द्र जोशी सहित बाराकोट वासियों ने प्रशासन से डूबे हुए व्यक्ति की शीघ्र तलाश की मांग उठाई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: युवक ने बताया मां और भाई-बहन से जान का खतरा
Next: पत्नी और उसके दोस्त से जान को खतरा बताया

Related Post

rns featured image new
  • चम्पावत

लोहाघाट में एक साथ आठ डॉक्टरों के तबादले पर उबाल, प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • चम्पावत

कांग्रेसियों ने गोलज्यू मंदिर में गुहार लगाई, उपवास रखा

RNS INDIA NEWS 08/07/2026 0
rns featured image new
  • चम्पावत

चंपावत के चर्चित दुष्कर्म प्रकरण में बदले की भावना से साजिश रचने की आशंका

RNS INDIA NEWS 07/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जुलाई
  • बायोमेट्रिक हाजिरी में डॉक्टरों और कर्मचारियों की कोताही, प्राचार्य ने दे दी सख्त चेतावनी
  • टिहरी में शुरू हुआ साप्ताहिक विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर
  • हरेला पर्व पर उद्यान विभाग बांटेगा फलदार पौधे
  • एनएमसी मान्यता के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज की तैयारी तेज
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय पौधारोपण अभियान शुरू
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.