Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • उत्तराखंड में योगी की चुनावी हुंकार … हिंदू सांप्रदायिक शब्द नहीं, हमारी सांस्कृतिक पहचान : योगी
  • टिहरी

उत्तराखंड में योगी की चुनावी हुंकार … हिंदू सांप्रदायिक शब्द नहीं, हमारी सांस्कृतिक पहचान : योगी

RNS INDIA NEWS 12/02/2022
rns featured image new

अपराधियों को भागने लायक नहीं छोड़ता, आज उत्तर प्रदेश अपराध मुक्त हुआ है

नई टिहरी। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने मातृभूमि उत्तराखंड में चुनावी हुंकार भरी है । इस दौरान योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हिंदू सांप्रदायिक शब्द नहीं, हमारी सांस्कृतिक पहचान है। हम कहीं बाहर जाते हैं तो हमारी पहचान इसी से होती है।
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश अपराध मुक्त हुआ है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में भाजपा की सरकार इसलिए भी जरूरी है कि अगर यूपी में अपराधियों पर कार्रवाई होती है तो वो भागकर उत्तराखंड की तरफ आएंगे। उन्होंने हंसी भरे लहजे में ये भी कहा कि वैसे तो मैं अपराधियों को छोड़ता नहीं हूं, लेकिन फिर भी अगर वो भागकर उत्तराखंड आते हैं तो सुरक्षा के लिए भाजपा की सरकार जरूरी है। इससे सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होगी।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पहले हर तीसर दिन में दंगा होता था। 2017 से पहले गंभीर असुरक्षा थी, लेकिन भाजपा सरकार आने के बाद सुरक्षा व्यवस्था मजबूत हुई है। पहले बेटियां असुरक्षित थी, व्यापारी पलायन कर रहे थे, लेकिन अब ऐसा नहीं है। हम अपराधियों को छोड़ते नहीं हैं। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस को भी आड़े हाथ लिया और कहा कि कांग्रेस राष्ट्रीय सुरक्षा से खिलवाड़ कर रही है।
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव का प्रचार थमने से चंद घंटे पहले भाजपा के दिग्गज स्टार प्रचारक मैदान में पूरी ताकत झोंके हुए हैं। इसी कड़ी में यूपी सीएम योगी आदित्यानाथ उत्तराखंड के दौरे पर हैं। वे टिहरी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी किशोर उपाध्याय के समर्थन में जनसभा को संबोधित कर रहे हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: देश की सुरक्षा पर राजनीति नहीं होनी चाहिए: राजनाथ
Next: सगा भाई ही निकला फिल्मी स्टाइल में घर में छापा मारने वाली आयकर विभाग की फर्जी रेड का मास्टर माइंड

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

नरेंद्रनगर पालिका अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित, कांग्रेस ने जताई आपत्ति

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

ईसीटी मशीन पर स्वास्थ्य विभाग की लेटलतीफी पड़ रही भारी

RNS INDIA NEWS 28/05/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

नरेंद्रनगर नगर पालिका चुनाव की अधिसूचना जारी, नौ जून को होगा मतदान

RNS INDIA NEWS 26/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 जून
  • घरेलू हिंसा के मामले की सुनवाई को पंहुची महिला से पति ने की अभद्रता
  • तीन दिन से लापता सिडकुल कर्मी का शव पेड़ से लटका मिला
  • मां-बेटे पर हमला, आठ लोगों पर केस दर्ज
  • अहिल्याबाई ने समाज सेवा की ऐसी मिसाल कायम की: हरीश रावत
  • पानी निकासी के विवाद में पड़ोसियों के बीच मारपीट, सात पर केस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.