Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • तेजस्वी सूर्या ने मसूरी में गणेश जोशी के लिए मांगे वोट
  • देहरादून

तेजस्वी सूर्या ने मसूरी में गणेश जोशी के लिए मांगे वोट

RNS INDIA NEWS 12/02/2022
rns featured image new

देहरादून। मसूरी विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी गणेश जोशी ने चुनाव प्रचार के अंतिम दिन मूसरी में शक्ति प्रदर्शन किया। भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या के साथ टिहरी बस अड्डे से लेकर किताब घर तक रोड शो कर वोट मांगें।
शनिवार को पुराने टिहरी बस स्टैंड से शुरू हुए शो में भाजपा प्रत्याशी गणेश जोशी के समर्थक ढोल-नगाड़ों की थाप पर नाचते हुए नजर आए। वहीं, बड़ी संख्या में महिलाएं भी मौजूद रहीं। रोड शो घंटाघर, माल रोड होते हुए रैली लाइब्रेरी चौक पहुंचा, जहां पर मौजूद जनसभा को तेजस्वी सूर्या और भाजपा प्रत्याशी गणेश जोशी ने संबोधित किया। भाजयुमा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने कहा कि उत्तराखंड में भाजपा की सरकार पूर्ण बहुमत के साथ बन रही है। उन्होंने कहा कि आज मसूरी से भाजपा प्रत्याशी गणेश जोशी को मिल रहे अपार जनसमर्थन से स्पष्ट हो गया है कि इस सीट पर भाजपा की जीत तय है उन्होंने कहा कि भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बना रही है। वहीं, भाजपा प्रत्याशी गणेश जोशी ने हाथीबड़कला बाजार, 14 बीघा नयागांव और डोभालवाला आदि क्षेत्रों में जनसपंर्क कर वोट मांगें। राजपुर के पंजाबी बिरादरी में पंजाबी समाज के पदाधिकारियों के साथ बैठक भी की। कहा कि मैं यह नहीं कहता कि मैं सब कुछ सबसे अच्छा करता हूं, पर अपने क्षेत्र की जनता के लिए मैं सबसे बेहतर करने की अब प्रयास करता हूं, क्षेत्र की जनता का आशीर्वाद है कि मैं बहुत सारे कामों को करने में सफल भी होता हूं। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष पूनम नौटियाल, पार्षद भूपेन्द्र कठैत, पंजाबी बिरादरी से हरीश जोहर मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: छुट्टे रुपये मांगने पर मारपीट, केस दर्ज
Next: किराये पर कार लेकर चालक गायब

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री ने बालिकाओं के साथ प्रधानमंत्री के मन की बात के 134 वें संस्करण को सुना

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 42 वाहनों के चालान और 10 सीज

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारी यूनियन के महामंत्री चौधरी और अध्यक्ष पपनै बने

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • घरेलू हिंसा के मामले की सुनवाई को पंहुची महिला से पति ने की अभद्रता
  • तीन दिन से लापता सिडकुल कर्मी का शव पेड़ से लटका मिला
  • मां-बेटे पर हमला, आठ लोगों पर केस दर्ज
  • अहिल्याबाई ने समाज सेवा की ऐसी मिसाल कायम की: हरीश रावत
  • पानी निकासी के विवाद में पड़ोसियों के बीच मारपीट, सात पर केस
  • नरेंद्रनगर पालिका अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित, कांग्रेस ने जताई आपत्ति
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.