Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पीएम मोदी और सीएम धामी के नेतृत्व में बदली उत्तराखंड की तस्वीर : बलूनी
  • देहरादून

पीएम मोदी और सीएम धामी के नेतृत्व में बदली उत्तराखंड की तस्वीर : बलूनी

RNS INDIA NEWS 11/02/2022
rns featured image new

देहरादून। राज्यसभा सासंद अनिल बलूनी ने पीएम नरेंद्र मोदी और उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड की तस्वीर बदल रही है। सड़क हो या स्वास्थ्य हर क्षेत्र में विकास के काम हुए हैं और आने वाला दशक भी उत्तराखंड का है, पीएम मोदी यह बात कह चुके हैं। उत्तराखंड के विकास के लिए डबल इंजन की सरकार जरूरी है। उन्होंने भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। शुक्रवार को राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी ने रायपुर विधानसभा के आईटी पार्क में जनसभा संबोधित की। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी उमेश शर्मा काऊ की खूब तारीफ की। कहा कि विधायक काऊ की कांग्रेस में जाने की अफवाहें उड़ती रही, लेकिन विधायक काऊ पार्टी और जनता के लिए काम करते रहे। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार में उत्तराखंड की दशा बदल रही है। चारधाम की सड़क हो या देहरादून-हरिद्वार हाईवे। हर क्षेत्र में विकास के काम हुए हैं और आगे हम हर जिले में मेडिकल कॉलेज खोलने जा रहे हैं। रोजगार के साधन उपलब्ध करवाएं जाएंगे। उन्होंने कांग्रेस पर भी निशाना साधा। कहा कि हरीश रावत उत्तराखंड के विरोधी रहे और आज यहां के मुख्यमंत्री बनने की सोच रहे हैं। भाजपा प्रत्याशी उमेश शर्मा ने कहा कि रायपुर की जनता का उनको भरपूर प्यार मिल रहा है और इस बार भी उनकी जीत सुनिश्चित है। वहीं, भाजपा नेता रजनी रावत ने वाणी विहार में सभाकर भाजपा प्रत्याशी काऊ के लिए वोट मांगें। उन्होंने कहा कि विधायक काऊ ने रायपुर के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी। बस्तियों को उजड़ने से बचाया और आगे भी बस्तियों को भी नियमित करवाएंगे। इस मौके पर पार्षद अभिषेक पंत, पार्षद शिवानी बंसल, मंडल अध्यक्ष बीना बहुगुणा, संजीव मल्होत्रा, नीतू वाल्मीकि, प्रशांत डोभाल, विजय गिरी गोस्वामी, सूरज रावल, त्रिलोक बरगली, संजीव मल्होत्रा, सुनील वर्मा आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: फर्जी इनकम टैक्स अधिकारी बनकर छापेमारी कर रहे 5 लोग गिरफ्तार
Next: 1 मार्च से होगा पूरे राज्य में बाट-माप उपकरणों का ऑनलाइन सत्यापन

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

होटल रिव्यू और क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर 18.50 लाख की साइबर ठगी

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

केंद्र सरकार से उत्तराखंड को पूंजीगत निवेश के लिए ₹451.63 करोड़ की विशेष सहायता ऋण की प्रथम किस्त स्वीकृत

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

इलेक्ट्रिक बस सेवा ठप होने से यात्रियों को उठानी पड़ी भारी परेशानी

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जुलाई
  • होटल रिव्यू और क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर 18.50 लाख की साइबर ठगी
  • अंकित शर्मा हत्याकांड: आप के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 आरोपी दोषी करार, 6 आरोपी बरी
  • आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर उप स्टेशन अधीक्षक को पीटा और घसीटा, 6 आरपीएफ कर्मी निलंबित
  • गदरपुर के ग्राम मजराशीला में घर के बाहर बैठे युवक पर फायरिंग
  • ईओ के स्थानान्तरण को लेकर सभासदों, पर्यावरण मित्रों का धरना जारी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.