Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • चौकीदार को बंधक बनाकर मशरूम फैक्ट्री का सामान लूटा
  • हरिद्वार

चौकीदार को बंधक बनाकर मशरूम फैक्ट्री का सामान लूटा

RNS INDIA NEWS 03/09/2020
rns featured image new

मशरूम की निर्माणाधीन फैक्ट्री में बदमाशों ने चौकीदार को बंधक बनाकर वैल्डिंग मशीन, गैस कटर, दो गैस सिलेंडर, ड्रिल मशीन, केबिल, तांबा, पीतल सहित अन्य सामान लूट लिया। पुलिस का कहना है कि मामला चोरी का है। अभी तहरीर नहीं मिली है।
घटनाक्रम के अनुसार कलियर थाना क्षेत्र की इमलीखेड़ा चौकी अंतर्गत माजरी रोड पर पर एक मशरूम फैक्ट्री का निर्माण चल रहा है। माजरी गांव निवासी एक व्यक्ति वहां चौकीदारी करता है। चौकीदार के मुताबिक मंगलवार की देर रात करीब एक बजे उसे फैक्ट्री में घुसने की आहट सुनाई दी। उसके बाद उसने आसपास देखा उसे कुछ दिखाई नहीं दिया। जब वह सीढ़ी के पास था तब उसे बदमाशों ने दबोच लिया और उसके हाथ बांध दिए और उसे स्टोर रूम में ले जाकर बंद कर दिया। उसका मोबाइल फोन और टार्च छीन ली। उसे कमरे में बंद कर दिया। बाहर से कुंडा लगाकर चले गए और फैक्ट्री में पड़ा कीमती सामान समेटना शुरू कर दिया। घंटों बीत जाने के बाद उसने स्टोर रूम की पीछे से ईंट उतारकर भागने का प्रयास किया। लेकिन फैक्ट्री परिसर में उस समय भी बदमाश मौजूद थे। बाहर निकलते ही बदमाशों ने फिर से उसे पकड़ लिया और उसके हाथ पैर बांधकर कमरे में फिर से बंद कर दिया। सुबह होने पर चौकीदार ने शोर मचाना शुरू किया तो वहां से गुजर रहे राहगीरों ने उसे कमरे से बाहर निकाला और घटना की सूचना फैक्ट्री मालिक और ग्रामीणों को दी। सूचना पर ग्रामीण और फैक्ट्री स्वामी मौके पर पहुंचे। फैक्ट्री स्वामियों ने बताया कि फैक्ट्री से दो वैल्डिंग मशीन, दो गैस कटर, दो गैस सिलेंडर, तीन ड्रिल मशीन, केबिल,जनरेटर की बैट्री, तीन ग्रैंडर, तांबा पीतल सहित अन्य सामान उठाकर ले गए हैं। थानाध्यक्ष जगमोहन रमोला ने बताया कि फैक्ट्री से कुछ सामान चोरी हुआ है,अभी तहरीर नहीं आई हैं तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 2 शिक्षकों के प्रमाण पत्र फर्जी
Next: दूधमुंही बच्ची को छोड़ जेवर-कपड़े लेकर मायके गयी विवाहिता

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

हरिद्वार के विष्णुघाट से पांच माह की बच्ची चोरी

RNS INDIA NEWS 29/05/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

विकास कार्यों में घोटाले पर प्रधान को पद से हटाने के आदेश

RNS INDIA NEWS 29/05/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

मदरसों में छात्र संख्या में भारी गिरावट, जांच के लिए समिति गठित

RNS INDIA NEWS 29/05/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • महरौली के पास खाई में गिरा डंपर, चालक की मौत
  • राशिफल 30 मई
  • मेरगांव में 31 मई को लगेगा वृहद बहुउद्देशीय विधिक जागरूकता शिविर
  • हरिद्वार के विष्णुघाट से पांच माह की बच्ची चोरी
  • केदारनाथ के रावल भीमा शंकर लिंग ने दी आमरण अनशन की चेतावनी, प्रधानमंत्री मोदी को भेजा पत्र
  • खुमाड़ में 30 मई को लगेगा बहुउद्देशीय शिविर, विभिन्न विभाग देंगे सेवाएं

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.